{"_id":"60de275b8ebc3eb83e42d839","slug":"aam-aadmi-party-decission-bahadurgarh-news-rtk6156453123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद चेयरपर्सन चुनाव में आम आदमी पार्टी सिंबल पर लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद चेयरपर्सन चुनाव में आम आदमी पार्टी सिंबल पर लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। हरियाणा में स्थानीय निकायों के चुनाव आम आदमी पार्टी अपने सिंबल पर लड़ेगी। इसके लिए ग्राउंड स्तर पर पार्टी का जनाधार बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह बात राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता और हरियाणा प्रदेश प्रभारी ने गुरुवार को शहर के ओमैक्स एरिया में पार्टी कार्यकर्ता मुकेश जांगड़ा के घर आयोजित कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कही।
आम आदमी पार्टी की बैठक में आगामी नगर परिषद के चुनाव में संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद कमल अरोड़ा ने बताया कि शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए बहादुरगढ़ में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम करने का संकल्प लिया गया। आने वाले चुनाव के लिए पार्टी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुकेश जांगड़ा की बेदाग छवि व सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय सहभागिता के कारण उनकी मां बीना देवी का नाम पार्टी की तरफ से चेयरपर्सन के लिए प्रस्तावित किया गया। जिस पर पार्टी हाईकमान शीघ्र ही फाइनल निर्णय लेगी। सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कोरोना काल के दौरान बीजेपी सरकार का सिस्टम पूरी तरह से असफल रहा। यही कारण रहा कि लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की भी संभावना जताई जा रही है। बावजूद इसके सरकार द्वारा ब्लॉक स्तर तो दूर, जिला स्तर पर अस्पतालों में कोई ठोस व्यवस्था नहीं की हुई है। अगर ऐसा ही रहा तो प्रदेश में फिर से बड़े स्तर पर लोगों को जान गंवानी पड़ सकती है। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में सिस्टम फेल होने के कारण कोरोना काल में लोगों को दिल्ली जाकर अपना इलाज करवाना पड़ा। इसलिए दिल्ली जैसा मॉडल हरियाणा में लाने के लिए अच्छे लोगों को चुनाव में उतारेंगे। हरियाणा में अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुका है। युवक रोजगार नहीं मिलने की वजह से अपराध की दिशा में जा रहे हैं। लोगों का रुझान अब प्रदेश में बदलाव का बन चुका है।
इस अवसर पर बहादुरगढ़ आप के संयोजक शमशेर जून, आईटी सेल अध्यक्ष राहुल जून, व्यापार सेल अध्यक्ष पंकज जांगड़ा, सेंट्रल जोन अध्यक्ष अश्वनी देशवाल, अशोक कुमार, दीपक अरोड़ा और राजेश बधवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सांसद सुशील गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात,
झज्जर। आम आदमी पार्टी हरियाणा में आगामी पंचायत व निकाय चुनावों को लेकर काफी गंभीर है। हरियाणा के सह-प्रभारी व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता 15 दिन में वीरवार को दूसरी बार तैयारियों की समीक्षा लेने झज्जर शहर पहुंचे। उन्होंने 5 घंटे पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और तैयारियों पर मंथन हुआ। मीटिंग में पंचायत व निकाय चुनावों के लिए आगे की रणनीति व रूपरेखा तैयार की गई है। साथ ही संगठन को मजबूत और विस्तार करने के लिए आगे की रणनीति बनाई गई।
सांसद गुप्ता ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों की हिम्मत नहीं है कि वो पंचायत व निकाय चुनावों में अपने उम्मीदवार पार्टी सिंबल पर उतारे। लेकिन आम आदमी पार्टी अपने सिंबल पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होने कहा दिल्ली की तर्ज पर मुद्दा आधारित राजनीति ही हरियाणा को विकास के मार्ग पर ले जा सकती है। आम आदमी पार्टी उन्हीं मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेगी।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस मौके पर जोन अध्यक्ष अश्वनी देशवाल, जोन संगठन मंत्री पवन हिंदुस्तानी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नागल, जिला संगठन मंत्री धर्मबीर डागर, जिला प्रवक्ता गौरव, एससी सेल अध्यक्ष रमेश खन्ना, जिला कृषि सेल अध्यक्ष नीरज सिलाना, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश माछरौली, बेरी विधानसभा अध्यक्ष राजेय कुमार, झज्जर विधानसभा अध्यक्ष रामकिशन जांगड़ा, बहादुरगढ़ अध्यक्ष शमशेर जून, महिला अध्यक्ष गीता, बादली अध्यक्ष लोकेश, जिला युवा अध्यक्ष सुमित जाखड़, लीगल सेल अध्यक्ष दलबीर बाल्यान, आरटीआई सेल अध्यक्ष दीपक, व्यापार सेल अध्यक्ष सुमित गुप्ता, विकास दुहन, सनम, सुनील शर्मा, सूरजभान आदि मौजूद रहे।