{"_id":"6532d786328badfaa90c0646","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-4733-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Sat, 21 Oct 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। वीरवार शाम साल्हावास कोसली सडक मार्ग पर साल्हावास धर्म कांटे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान जमालपुर निवासी सचिन के रुप में हुई। सचिन बारहवीं कक्षा पास करने के बाद झज्जर के निजी संस्थान में सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग लेता था। सचिन दो परिवारों के बीच इकलौता चिराग था। वह सात बहनो का इकलौता भाई थी। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर सवार दूसरे व्यक्ति को गहरी चोटें आई हैं। जिसे उपचार के लिए झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवाया। मृतक की पहचान सचिन पुत्र तस्वीर निवासी जमालपुर रूप में की गई। उसकी सगी दो बहनें है जबकि चचेरी पांच बहनें हैं। वह दो परिवारों के बीच इकलौता चिराग था तथा सात बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी अनुसार सचिन अपने चाचा प्रवीण के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गांव जमालपुर आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एसआई संजय कुमार ने मृतक सचिन के पिता तस्वीर के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है व ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।