{"_id":"68829710483e21f4340aba97","slug":"a-young-man-died-by-hanging-himself-bahadurgarh-news-c-17-1-rtk1040-696958-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फंदा लगाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फंदा लगाने से युवक की मौत
Fri, 25 Jul 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। परनाला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से एक युवक की मौत हो गई। व्यक्ति ने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने वीरवार की दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है। मृतक दीपक कुमार (33) परनाला गांव में रहता था और एमआईई स्थित एक कंपनी में काम करता था। परिजनों के अनुसार दीपक ने बुधवार की रात करीब 9 बजे अपने घर में फंदा लगा लिया। बाजार से लौटी पत्नी ने देखा दीपक फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मृतक दीपक 3 बच्चों का पिता था। दीपक ने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया यह तो जांच का विषय है।