फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A woman was duped of her gold bracelet on the pretext of asking for directions

Jhajjar-Bahadurgarh News: रास्ता पूछने के बहाने महिला से सोने के कंगन ठगे

Sun, 16 Mar 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of her gold bracelet on the pretext of asking for directions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर सांखोल गांव के पास शातिर एक महिला से रास्ता पूछने के बहाने सोने के कंंगन ठग ले गया। वारदात शनिवार की सुबह हुई। थाना सेक्टर-6 पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।


पुलिस को दी शिकायत में वेदवती ने बताया कि शनिवार की सुबह साढ़े 7 बजे वह अपने खेतों से वापस घर आ रही थी। जब वह बराही मोड़ से थोड़ा पहले रोहतक-दिल्ली रोड पर गांव सांखोल के नजदीक पहुंची तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लिए हुए खड़ा था। व्यक्ति ने बराही जाने का रास्ता पूछने के बहाने उसे बातों में उलझा लिया। उसने दोनों हाथों में पहने हुए सोने के दोनों कंगन निकाल लिए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल लेकर चल पड़ा। उसे अपने हाथों में कंगन नहीं मिले। उसने शोर भी मचाया, मगर शातिर देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed