फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A procession carrying sacred water pots was taken out at the start of the Shrimad Bhagwat Katha.

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
A procession carrying sacred water pots was taken out at the start of the Shrimad Bhagwat Katha.
-फोटो 59 : श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ पर दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्यातिथि पूर्व विधायक नरेश कौशिक - फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। रेलवे रोड स्थित वैश्य स्कूल प्रांगण में श्रीराधा कृष्ण सेवा समिति की ओर से 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार को इसके शुभारंभ पर गाजे-बाजे के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा काठमंडी शिव मंदिर से शुरू हुई और अनाजमंडी से होते हुए रेलवे रोड पर कथास्थल पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

कथा में अनंत श्री विभूषित जगदगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज की ओर से कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जा रहा है। हर रोज सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक व दोपहर बाद 2 बजे से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का सुमिरन किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने समिति को आर्थिक सहयोग राशि भी भेंट की। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी नई उमंग व उत्साह के साथ जीवन में परोपकार की भावना निरंतर करते रहने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन समिति द्वारा किए जा रहे इस धार्मिक कार्यक्रम को समाज को संस्कारों की सीख देने वाला बताया। श्रीमद्भागवत कथा हमें जीने की कला सिखाती है। यह भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उपदेशों के माध्यम से जीवन जीने का सही मार्ग दिखाती है। इस मौके पर देवेंद्र कौशिक, योगेश कौशिक, बिजेंद्र वशिष्ठ, नरेंद्र चौधरी, भाग सिंह अहलावत, कृष्ण चंद्र, दीपक कौशिक, रामकुमार मुदगिल, चेतराम मुदगिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed