फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A pipeline will be laid for rainwater drainage, costing Rs 3.47 crore.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बरसाती पानी निकासी के लिए डलेगी पाइप लाइन, 3.47 करोड़ होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A pipeline will be laid for rainwater drainage, costing Rs 3.47 crore.
12jjrp01- शहर के कच्चा बादली रोड पर की गई नालों की सफाई। संवाद
झज्जर। शहर में हर साल बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव से इस साल राहत मिलने की उम्मीद है। जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर में बरसाती पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा दो जगहों पर पंपिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे जिसके जरिए पानी की निकासी की जाएगी।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऑनलाइन टेंडर लगाया गया है। इसमें 3 करोड़ 47 लाख 20 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। 16 फरवरी तक टेंडर मांगे गए हैं। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद एक साल में यह काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन

शहीदी पार्क और तलाव रोड क्षेत्र में बरसाती पानी की प्रभावी निकासी के लिए ड्रेनेज प्रोजेक्ट तैयार किया है। यहां 2200 मीटर लंबाई में पाइप बिछाए जाएंगे। साथ ही एक ड्रेनेज चैंबर और एक आरसीसी कलेक्टिंग टैंक का निर्माण किया जाएगा जिसकी मदद से क्षेत्र में एकत्र होने वाला बरसाती पानी सीधे गुरुग्राम रोड स्थित ड्रेन में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाव रोड पर भी लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसे देखते हुए यहां पाइप डाले जाएंगे। इसके अलावा एक चैंबर और आरसीसी कलेक्टिंग टैंक का निर्माण किया जाएगा जिससे पानी की निकासी तेज और सुचारू हो सके।
बादली रोड से शहीदी पार्क तक बरसाती पानी की निकासी को और मजबूत करने के लिए नई पाइप लाइन भी डाली जाएगी। वहीं नगर परिषद की तरफ से शहर में इन दिनों नालों की सफाई का काम किया जा रहा है। इससे भी बरसाती सीजन में पानी निकासी में सहायता मिलेगी।
हर बार पानी-पानी हो जाता है शहर
हर साल बारिश के सीजन में पूरा शहर पानी-पानी हो जाता है। पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण हर रोड पर पानी भर जाता है और पानी निकासी होने में कई घंटे लग जाते हैं। इस कारण आम जनता को परेशानी होती है। अब बरसाती पानी निकासी की पाइप लाइन डलने के बाद कुछ राहत मिलेगी।


वर्जन

बरसाती पानी निकासी की पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा पंपिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे और पानी रेवाड़ी रोड स्थित ड्रेन में डाला जाएगा। इसका टेंडर लगा दिया गया है।
दलबीर हुड्डा, एसडीओ, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article