फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A carcass found in tide pools

ज्वार की पूलियों में मिला अधजला शव

Mon, 15 Feb 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
A carcass found in tide pools
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ व पुलिस। - फोटो : Bahadurgarh
बादली। उपमंडल के गांव खेड़का गुर्जर में एक व्यक्ति का अधजला शव मिला है। शव गांव के खेल स्टेडियम के पास रखी ज्वार में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआईएमएस में भेज दिया। पुलिस ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मौके एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्रामीण जब सुबह घूमने के लिए गए तो गांव के खेल स्टेडियम के पास रखी ज्वार की पूलियां जली हुई थी। जबकि राख में एक शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान के प्रयास किए तो व्यक्ति की पहचान गांव के महाबीर (48) पुत्र पतराम के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम की मदद ली गई। टीम ने मौके पर सुबूत जुटाए। बताया गया है कि महाबीर शनिवार की शाम से लापता था और घर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार महाबीर गांव में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को देखा गया था। गांव में खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है और पूरा दिन महाबीर प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहा था, लेकिन रात के समय महाबीर घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

महाबीर के बड़े भाई मदनलाल ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि महाबीर अभी अविवाहित था। वह शराब का सेवन करता था। मदनलाल ने अंदेशा जताया है कि नशे की हालत में सर्दी से बचने के लिए महाबीर ने ज्वार की पूलियों में आग लगाकर अलाव लेने का प्रयास किया होगा। इसके चलते वह भी आग की चपेट में आने से मौत का शिकार हो गया। हालांकि मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल सकेगा। पुलिस जांच अधिकारी एसआई ओमसिंह ने बताया कि मदनलाल के बयान पर घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई शुरू की गई। मौत के कारणों पता लगाने के लिए रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed