{"_id":"6956e0763c0ad7912b0590d6","slug":"a-bus-carrying-migrant-workers-overturned-leaving-seven-injured-and-one-referred-to-another-hospital-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-130159-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी, सात घायल और एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी, सात घायल और एक रेफर
विज्ञापन
01jjrp26- झज्जर। नागरिक अस्पताल में बैठे घायल प्रवासी मजदूर। संवाद
झज्जर। गांव दादरी तोए के पास ट्रक से साइड निकालते समय प्रवासी मजदूरों से भरी एक टूरिस्ट बस पलट गई जिसमें सात लोगों को ज्यादा चोटें आई। सभी प्रवासी मजदूरों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया जिसमें से एक को गंभीर चोटों के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली के गांव सलवान से एक टूरिस्ट बस में बैठकर लगभग 120 लोग राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित भट्ठों पर जा रहे थे। इस दौरान गांव दादरी तोए के पास पहुंचने के बाद टूरिस्ट बस पलट गई।
सात लोगों उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। इनमें छेदी लाल (45), रामसुमेर (30), नंदकिशोर, शंकर लाल (45), संजय (32), विजय (25) और राजेश (25) शामिल हैं। बस में मौजूद अन्य लोगों को किसी अन्य बस में राजस्थान लेकर जाया गया।
विज्ञापन
विजय को गंभीर चोटों के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अन्य घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार कर छुट्टी दे दी गई। हादसे में घायल रामसुमेर ने बताया कि उनको हाथ में चोट आई है। वह सलवान रायबरेली से राजगढ़ भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।
उनके परिवार से तीन लोग और थे जो सुरक्षित हैं। एक अन्य बस के आने के बाद वह राजस्थान के लिए चले गए। इसके अलावा छेदीलाल ने बताया कि ट्रक से बचाने के चक्कर में बस पलट गई। बस में सैकड़ों लोग मौजूद थे। वह सलवान से हनुमानगढ़ भट्ठे पर काम करने के लिए जा रहे थे।
चोट लगने के बाद उनको नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
मिट्टी कम होने के नीचे लुढ़क कर पलटी बस
दुलीना चौकी इंचार्ज रविंद्र ने बताया कि बस चालक आगे चल रहे ट्रक की साइड से निकालने की कोशिश कर रहा था। सड़क के किनारे पर मिट्टी कम होने के कारण बस नीचे की तरफ लुढ़क गई और पलट गई। बस की स्पीड कम ही थी जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।