{"_id":"5ad2630f4f1c1b6d098b487f","slug":"91523737359-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में श्रमिकों के लिए ईएसआई डिस्पेंसरी की मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में श्रमिकों के लिए ईएसआई डिस्पेंसरी की मिली मंजूरी
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र के श्रमिकों द्वारा नि:शुल्क इलाज के लिए ईएसआई डिस्पेंसरी खोले जाने की मांग अब जल्द पूरी होगी। इसके लिए हरियाणा के श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी ने मामला संज्ञान में आते ही संबंधित विभाग को इसके लिए जरूरी कागजी कार्यवाही पूरी करने व झज्जर में जल्द ही ईएसआई डिस्पेंसरी खोले जाने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों की पिछले काफी लंबे समय से मांग थी कि उनका इलाज नि:शुल्क करने के लिए शहर में एक ईएसआई डिस्पेंसरी खोली जाए। लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद भी यह मांग केवल मांग ही बन कर रह गई। आखिरकार पिछले दिनों झज्जर शहर के मोहल्ला बस्तीराम में रहने वाले अमित गोयल ने एक पत्र लिख कर प्रदेश के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि समय पर नि:शुल्क व उचित इलाज श्रमिकों को मुहैया कराने के लिए झज्जर में ईएसआई की डिस्पेंसरी खोला जाना बेहद जरूरी है। गोयल की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंत्री नायब सिंह सैनी ने ईएसआई इंश्योरेंस पैनल की सुविधा झज्जर में जल्द से जल्द करने के लिए संबंधित विभाग को आदेश दिए है। इतना ही नहीं सैनी के मंत्रालय से गोयल को भेजे गए पत्र में इन सभी बातों का उल्लेख भी किया है।