फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर आसमान से होगी निगरानी

अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर आसमान से होगी निगरानी

Thu, 31 Aug 2017 01:34 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर आसमान से होगी निगरानी
अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों ने तैयार की योजना, कंपनी का कर्मचारी भी ऑपरेटिंग के लिए किया जाएगा हायर
उच्चाधिकारी दादरी नगर परिषद को ड्रेेन खरीदने के लिए दे चुुके हैं हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सड़कों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण करने वालों पर अब नगर परिषद ड्रोन से नजर रखेगी। नगर परिषद अधिकारियों ने ड्रोन खरीदने की प्लानिंग तैयार की है। हैड ऑफिस से दादरी नगर परिषद को इस संबंध में गाइड लाइन जारी की जा चुकी है। हालांकि ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया उच्च स्तर पर ही पूरी की जाएगी। नप अधिकारियों के मुताबिक हैड ऑफिस ड्रोन बनाने वाली कंपनियों से संपर्क बनाए हुए है और जल्द ही एक कंपनी को इसके लिए फाइनल कर दिया जाएगा। ड्रोन चलाने के लिए नप अधिकारी एक ऑपरेटर भी हायर करेंगे। नगर परिषद अधिकारियों को कहना है कि जल्द ही इस प्लानिंग के सिरे चढ़ने के आसार है और ड्रोन आते ही लोगों की गतिविधियों पर आसमान से नजर रखी जाएगी। फिलहाल तो जिले में पुलिस विभाग के पास ही ड्रोन की सुविधा है।
जानकारी के अनुसार जिला बनने के साथ शहरी क्षेत्र में विस्तार होने लगा है। लगातार प्रतिष्ठानों का निर्माण होने से शहरी कॉलोनियां फैलती जा रही हैं। बीते 11 माह में शहरी दायरों में प्रतिष्ठानों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इनमें कामर्शियल भवनों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। कई प्रतिष्ठान तो ऐसे हैं जो नगर परिषद से नक्शा तक पास नहीं करवा रहे। पिछले तीन माह में नक्शे से संबधित करीब 90 फाइलें ही बिल्डिंग ब्रांच के पास आई है। आबादी बढ़ने के साथ शहर में अतिक्रमण भी बढ़ गया है। चार माह पहले डीसी विजय कुुमार सिद्प्पा के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन अभी हालात जस के तस ही है। काठमंडी से अतिक्रमण का नगर परिषद ने खात्मा तो कर दिया लेकिन तीन माह से सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट लटका होना व्यापारियों के लिए यह गले की फांस बन चुका है। शहर में नियमित रूप से अतिक्रमण अभियान न चलने का कारण कर्मचारियों की कमी भी बताई जा रही है। नप सूत्रों का कहना है कि किसी न किसी अधिकारी के कार्यालय नहीं आने पर अभियान नहीं चल पाता। वहीं, नगर परिषद सचिव संजय यादव ने बताया कि गत दिनों गुरुग्राम में आयोजित बैठक में उच्चाधिकारियों ने अतिक्रमण व अवैध निर्माण पर नजर रखने के लिए खड्रोन खरीदने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों की पालना करते हुए इस प्लानिंग पर काम शुरू किया जा चुका है और जल्द से जल्द इसे सिरे चढ़ा लिया जाएगा।
विज्ञापन

ड्रोन आने के बाद ऑपरेटर को करेंगे हायर
नगर परिषद अधिकारियों ने इसके लिए ड्रोन खरीदने की योजना तैयार की है। हैड ऑफिस से भी दादरी नगर परिषद को गाइड लाइन जारी हुई थी। ड्रोन को ऑपरेटर करने के लिए एक कर्मचारी भी हायर किया जाएगा। नगर परिषद सचिव ने बताया कि ड्रोन आने से पहले कर्मचारी का प्रबंध भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के ये क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में
नगर परिषद ने करीब चार माह पहले शहर की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण का खात्मा करने के दावे किए थे लेकिन बस स्टैंड रोड पर फिर से अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। इस समय रेलवे रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र सहित शहर की ज्यादातर प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण नजर आ रहा है।
अवैध निर्माण करने वालों को भेजे जाएंगे नोटिस
नगर परिषद सचिव संजय यादव ने बताया कि अब अवैध बिल्डिंग निर्माण पर भी लगातार नजर रखी जाएगी। इस संबंध में बिल्डिंग शाखा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। सचिव संजय यादव ने बताया कि अवैध निर्माण व अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्रोन के जरिए अवैध निर्माण के मामले ज्यादा पकड़ में आएंगे। उन्होंने बताया कि अगर किसी ने नियमों को ताक पर रखकर बिल्डिंग निर्माण कराया है तो उसे तुरंत प्रभाव से नोटिस जारी किए जाएंगे।

वर्जन::
गुरुग्राम में आयोजित बैठक में उच्चाधिकारियों ने ड्रोन खरीदने की गाइड लाइन दी गई थी। इसे धरातल पर पूरा करने के लिए हम प्रयासरत है। जल्द से जल्द इस योजना को सिरे चढ़ा दिया जाएगा। ड्रोन ऑपरेट करने के लिए हम एक कर्मचारी भी हायर करेंगे।
संजय यादव, सचिव नगर परिषद
फोटो 01
शहर का एक नजारा व निर्माणाधीन बिल्डिंग।
फोटो 02
पुरानी सब्जी मंडी सड़क पर रेहड़ीधारकों द्वारा किया गया अतिक्रमण।
फोटो 03
कोर्ट रोड पर सड़क किनारे नगर परिषद की जगह पर लगी रेहड़ियां।
फोटो 04
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर रखा गया सामान।
फोटो 05
नगर परिषद सचिव संजय यादव का फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed