{"_id":"598f53dd4f1c1bde248b4771","slug":"91502565341-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीना झपटी का प्रयास करते अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीना झपटी का प्रयास करते अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
झज्जर-बिरधाना रोड पर हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने पुलिस की ही गाड़ी को लूटने के लिए बाइक आगे अड़ा रूकवा लिया। गाड़ी में पुलिस कर्मियों को देख बदमाश भागने लगे मगर सीआईए टीम ने तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने लूट, छीना झपटकी की अनेक वारदातों का खुलासा किया। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
शुक्रवार रात सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झज्जर बिरधाना रोड पर गांव जोंधी व गुड्डा चौक पर छापेमारी की। राहगीरों को लूटने के प्रयास में जुटे तीन बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी के सामने ही बाइक लगा दी और पिस्तौल तान दिए। मगर गाड़ी के अंदर पुलिस कर्मचारियों को देख भागने लगे। सीआईए प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि सहायक एएसआई जयभगवान के नेतृत्व में सीआईए की टीम ने छापेमारी की। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक पल्सर बाइक लिए हुए हैं । तीनों झज्जर बिरधाना रोड पर स्थित गांव जोंधी व गुड्डा चौक के पास राहगीरों के वाहनों को लूटने की नियत से रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पास हथियार भी हैं । गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने प्राइवेट गाड़ी से मौका पर पहुंची तो गांव गुड्डा की तरफ से आई एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने लूट की नियत से बाइक को गाड़ी के आगे अड़ाकर कर रुकवाया । बाइक से उतर कर दो बदमाश हथियारों सहित गाड़ी के दोनों तरफ खिड़कियों पर झपटे। गाड़ी में पुलिस टीम को देख कर बदमाश एकदम से भागने की कोशिश करने लगे । जिस पर पुलिस टीम द्वारा तीन बदमाशों को काबू किया गया। पकड़े गए बदमाशों से मौके पर दो देसी पिस्तौल तथा चार कारतूस बरामद किए। आरोपियों की पहचान राम भगत उर्फ मिंटू निवासी दुर्गा कॉलोनी बहादुरगढ़ , कृष्ण निवासी न्यू पटेल नगर गली नंबर 17 लाइनपार बहादुरगढ़ तथा दीपक उर्फ टोनी निवासी नई बस्ती गली नंबर चार बहादुरगढ़ के रूप में हुई। सीआईए टीम में हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, सिपाही सुनील कुमार , राजेश कुमार, अमरजीत व प्राइवेट मारुति गाड़ी के चालक मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन बदमाशों को कड़ी मशक्कत के बाद अवैध हथियारों तथा एक बजाज पल्सर बाइक के साथ के साथ काबू किया गया है।
इन वारदातों का हुआ खुुलासा
- ढाई महीने पहले झज्जर बादली रोड से हथियारों के बल पर प्याज बेच कर आ रहे एक व्यक्ति से उसका ट्रैक्टर व करीब 35 हजार रुपये छीने
- वर्ष 2015 में बादली बाईपास बादली के एरिया में एक व्यक्ति को गाड़ी में लिफ्ट देकर हथियारों के बल पर उसका एटीएम छीन लिया तथा एटीएम में ले जाकर उससे 50 हजार रुपए निकलवाए।
विज्ञापन
-करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बहादुरगढ़ में एक मनी ट्रांसफर के ऑफिस से हथियारों के बल पर करीब ढाई लाख रुपये लूटे
-करीब डेढ़-दो माह पूर्व झज्जर सिटी एरिया में सिंडिकेट बैंक के पास एक महिला से उसका पर्स व मोबाइल छीना
-वर्ष 2017 में ही झज्जर से बेरी रोड पर एक व्यक्ति से हथियारों के बल पर 25 हजार रुपए छीने
वर्जन
पकड़े गए आपराधिक गिरोह के तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया ।
ललित कुमार, प्रभारी
सीआईए
लूटने के लिए रूकवाई पुलिस की गाड़ी, तीन बदमाश काबू
- सीआईए टीम ने हथियारों के साथ काबू किए तीन बदमाश
- लूट व छीना झपटी की अनेक वारदातों का हुआ खुलासा
फोटो संख्या-13