{"_id":"5c083552bdec2241d045b14e","slug":"81544041810-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। जहांगीरपुर गांव में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को उसके परिजन सामान्य अस्पताल झज्जर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल का दौरा किया। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सामान्य अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतका के परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित नन्हे लाल पुत्र रामलाल निवासी मुड़िया बिलहरा थाना बिलसड़ा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं और वह करीब एक महीने पहले श्रीभट्ठा जहांगीरपुर पर अपने परिवार के साथ मजदूरी के लिए आया था। बुधवार को उसकी पत्नी कुसमा देवी जहागीरपुर अड्डा से पैदल पैदल भट्ठे पर आ रही थी तभी किसी अज्ञात वाहन ने चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल झज्जर लाया गया। जहां पर कुसमा देवी को मृत घोषित कर दिया।
वर्जन
मृतक महिला के पति के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई हे। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विनोद कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, झज्जर।