फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बार प्रधान ने ग्रामीणों के साथ जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

बार प्रधान ने ग्रामीणों के साथ जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Sat, 13 Oct 2018 01:11 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बार प्रधान ने ग्रामीणों के साथ जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
चरखी दादरी। कांग्रेस नेता और दादरी जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुदीप सांगवान ने गांव बौंद कलां के जलभराव क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ पानी निकासी के लिए सरकार द्वारा किए प्रबंधों का जायजा लिया। ग्रामीणों ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर कहा कि सरकार ने अभी तक जल भराव वाले क्षेत्रों से पानी निकासी के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए हैं। जलभराव के कारण ग्रामीणों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। बहुत से घरों की तो दीवारों, छतों व फर्श में दरारें आ चुकी हैं। सुदीप सांगवान ने कहा कि जिन गांवों में जल भराव हुआ है उनमें काफी विकट समस्या बनी हुई है। लोगों अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं और बहुत से परिवार तो घरों में पानी भरा होने के कारण गांवों की पुरानी जर्जर हालत में पडी हवेलियों और मकानों में शरणार्थियों का जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इस मौके पर साधु सिंह परमार, राज सिंह परमार, बिट्टू परमार, राजेश नागर, महेंद्र सिंह, सुनील व राजेश आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed