{"_id":"5ac52e604f1c1bec618b5805","slug":"81522871904-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-पंचायत के विरोध में 13 सरपंचों ने करवाया मुंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-पंचायत के विरोध में 13 सरपंचों ने करवाया मुंडन
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
ई-पंचायत प्रणाली के विरोध में मातनहेल ब्लॉक के 13 सरपंचों ने बुधवार के मुुंडन करवाया। इस दौरान सरपंचों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया। धरने में मातनहेल ब्लॉक के सभी सरपंचों और सभी ग्राम सचिव शामिल रहे। धरने की अध्यक्षता मातनहेल के सरपंच सतेंद्र उर्फ भुरू ने की। सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र उर्फ भुरू ने कहा कि वे ई-पंचायत प्रणाली का विरोध नहीं कर रहे बल्कि वे उस नीति का विरोध कर रहे हैं, जिसके तहत यह सिस्टम लागू किया जा रहा है। सभी सरपंचों और सचिवों ने मांग की है कि सस्पेंड किए गए 9 ग्राम सचिवों को तुरंत बहाल करें। इस अवसर पर सभी सरपंच व ग्राम सचिव व आसपास के गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद थे। वहां मौजूदा सभी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि मातनहेल में जब मुख्यमंत्री ने रैली की थी उसमें उनके ब्लॉक के लिए काफी घोषणाएं हुईं थी। जिन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमें चुन कर गांव की जिम्मेवारी दी है, उन लोगों को क्या जवाब दें। मातनहेल खंड के सरपंचों व ग्राम सचिवों में सरकार के प्रति भारी रोष है।