फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   7906 gave HTET Level-1 and 2 exam, 792 remained absent

7906 ने दिया एचटेट लेवल-1 और 2, 792 रहे अनुपस्थित

Mon, 04 Jan 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
7906 gave HTET Level-1 and 2 exam, 792 remained absent
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीसी जितेंद्र कुमार। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-दो टीजीटी और लेवल-एक पीआरटी शांतिपूर्ण ढंग से रविवार को परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। जिले में झज्जर और बहादुरगढ़ में बने 17 परीक्षा केंद्रों पर सुबह व शाम की पारी में हुई एचटेट परीक्षा में निर्धारित नियमों का पालन करना सुनिश्चित किया गया। साथ ही पूरी पारदर्शिता बरतते हुए स्वास्थ्य जांच करने उपरांत ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। जिले में दोनों सत्रों में 8238 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। लेकिन दोनों सत्रों में 7906 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 792 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

- डीसी और एसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा
डीसी जितेंद्र कुमार व एसपी राजेश दुग्गल ने एचटेट में नकल रहित परीक्षाओं के संचालन व्यवस्था और उड़नदस्ते के साथ जिला मुख्यालय स्थित सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। डीसी जितेंद्र कुमार ने एसपी दुग्गल के साथ सुबह के सत्र में एचटेट लेवल-2 बहादुरगढ़ स्थित परीक्षा केंद्रों और सायंकालीन सत्र में एचटेट लेवल-1 की परीक्षा के दौरान झज्जर शहर के डीएच लारेंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आरईडी स्कूल झज्जर, एलए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 9, मॉडल स्कूल दिल्ली रोड, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झज्जर का दौरा करते हुए संबंधित केंद्र अधीक्षकों, नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट से हर परिस्थिति पर पैनी नजर रखते हुए परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों से पूरी परीक्षा प्रक्रिया की मॉनिटरिंग भी की।
विज्ञापन

डीसी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में परीक्षाओं के व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर बोर्ड और प्रशासनिक ने उड़नदस्ते गठित किए गए, जोकि परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखे हुए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर सहित सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी डीसी ने देखी। एसपी राजेश दुग्गल ने कहा कि जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल केंद्रों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एचटेट लेवल 2 में 4577 और लेवल-1 में 3329 परीक्षार्थी बैठे
जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मप्रकाश राणा ने बताया कि रविवार सुबह सत्र में आयोजित हुई लेवल-2 परीक्षा में जिले में 5037 में से 4577 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 460 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सायंकालीन सत्र में एचटेट लेवल-1 परीक्षा में कुल 3661 में 3329 परीक्षार्थी मौजूद रहे और 332 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारी रहे सजग
झज्जर जिला में आयोजित हुई एचटेट लेवल-3, 2 और 1 की परीक्षा के दौरान दोनों दिन जिला प्रशासन ने पूरी सजगता और गंभीरता से परीक्षा संचालन में अपनी भूमिका अदा की। डीसी जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में एडीसी जगनिवास, आरटीए सचिव अशोक बंसल, जिप सीईओ डॉ. सुभिता ढाका, डीएमसी आशिमा सांगवान, एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार, एसडीएम बादली विशाल, एसडीएम बहादुरगढ़ हितेंद्र शर्मा, सीटीएम प्रवीण कुमार सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार व डीईओ ब्रह्मप्रकाश राणा, डीईईओ दिलजीत सिंह, नोडल अधिकारी सक्षम सुदर्शन पूनिया ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरी टीम भावना से दो दिन चली एचटेट परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed