फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ईवीएम में आई खराबी, एक घंटे बाद शुरू हुआ मतदान

ईवीएम में आई खराबी, एक घंटे बाद शुरू हुआ मतदान

Mon, 13 May 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम में आई खराबी, एक घंटे बाद शुरू हुआ मतदान
बहादुरगढ़। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के बहादुगढ़ में ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी के कारण सुबह से लाइन में लगे मतदाताओं को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा। सुबह छह बजे के आसपास सभी पोलिंग स्टेशन की ईवीएम चेक हुई तो कई मशीनें ठीक से काम नहीं कर रहीं थी। किसी में वीवीपैट फंस रहा था। कई मशीनों की सेटिंग गड़बड़ बताने लगी। चुनाव अधिकारी ने इंजीनियर से मशीन ठीक करवाई, जिसके बाद मतदान शुरू हुआ। सुबह सात बजे से शहरवासियों का मतदान केंद्र जाना शुरू हो गया। ईवीएम खराब होने के कारण करीब एक घंटे तक उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही दिव्यांग और महिलाएं भी बहुत ही ज्यादा परेशान हुई। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित एसआर सेंचुरी स्कूल के बूथ नंबर 112 में ईवीएम खराब होने कारण डेढ़ घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। ऐसे ही बूथ नंबर 176,111,112,113,114,115 में भी ईवीएम खराब हुई। बूथ नंबर 176 में मशीन बदली गई। इसके चलते एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे। बूथ के बाहर पैरामिलिट्री फोर्स और अंदर पुलिस तैनात रही। चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं की पर्ची की जांच पड़ताल की। जिन लोगों के घर मतदाता पर्ची नहीं पहुंची। अगर उनका वोटर लिस्ट नाम था तो उन्हें मतदान केंद्र में ही पर्ची दे दी गई। वहीं, सेक्टर-6 स्थित पिंक बूथ की बात की जाए तो वहां सुबह से ही महिलाओं की भीड़ नजर आई। बूथ के पानी की व्यवस्था थी। बूथ के प्रवेश द्वार पर टेंट और जमीन में कालीन बिछाई हुई थी। इसके बाद साथ ही बूथ में पिंक कलर के गुब्बारे भी लगाए।
विज्ञापन


बुजुर्गों ने भी दिखाया दमखम
लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्गों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह सात बजे से ही बुजुर्ग मतदान केंद्र में पहुंचने लगे। चलने में असमर्थ बुजुर्ग व्हीलचेयर से मतदान केंद्र में पहुंचे। जबकि कुछ बुजुर्ग अपने पोता-पोती के साथ मतदान केंद्र में अपनी भागीदारी निभाने पहुंचे। बालौर के 80 वर्षीय चंद सिंह ने बताया कि वह हर बार अपना वोट डालने के लिए जाते हैं। इस बार चलने में दिक्कत थी तो वह पोती के साथ आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed