फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीएम घोषणा के 27 माह और ट्रेन रोको आंदोलन के 13 माह बाद सी-34 फाटक पर अंडरपास निर्माण का काम शुरू, 9 बच्चियों ने रखी नींव

सीएम घोषणा के 27 माह और ट्रेन रोको आंदोलन के 13 माह बाद सी-34 फाटक पर अंडरपास निर्माण का काम शुरू, 9 बच्चियों ने रखी नींव

Mon, 17 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीएम घोषणा के 27 माह और ट्रेन रोको आंदोलन के 13 माह बाद सी-34 फाटक पर अंडरपास निर्माण का काम शुरू, 9 बच्चियों ने रखी नींव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सी-34 फाटक पर अंडरपास बनाने की पांच साल पुरानी मांग को पूरी करने की कवायद रविवार को शुरू हो गई। रेलवे अधिकारियों ने ब्लॉक की नींव रखने के साथ ही अंडरपास का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके लिए 32 ब्लॉक बनाने का काम शुरू हो गया है। विधायक के आग्रह पर रेलवे अधिकारियों ने नौ बच्चियों से इसकी नींव रखवाई गई। अंडरपास निर्माण का काम सीएम की घोषणा के 27 माह और रेलवे ट्रैक जाम करने के 13 माह बाद शुरू हो पाया है। रेलवे के काम शुरू कराने पर विधायक राजदीप फौगाट और गांधी नगर के लोगों ने अनशन पर बैठने का फैसला वापस ले लिया। हालांकि लोगों ने रविवार से ही तीन घंटे का धरना शुरू कर दिया है जोकि अंडरपास निर्माण कार्य पूरा होने तक जारी रहेगा। धरने पर बैठने वाली निगरानी कमेटी निर्माण कार्य की प्रतिदिन समीक्षा भी करेगी।
गांधी नगर फाटक बंद होने के बाद से ही लोग अंडरपास निर्माण की मांग उठा रहे हैं। विधानसभा चुनावों से ही यह राजनैतिक मसला बना हुआ है। 18 सितंबर 2016 को सीएम मनोहर लाल ने सी-34 फाटक पर लोगों की समस्याओं को देखकर घोषणा की थी जो कि करीब एक साल तक घोषणा ही बनी रही। पांच नवंबर 2017 को इससे खफा लोग विधायक राजदीप फौगाट के नेतृत्व में रेलवे ट्रैक पर उतर आए थे और ट्रेन रोक दी थी। इस संबंध में विधायक और पार्षदों सहित नौ लोगों पर केस दर्ज भी हुआ था। इसके छह माह तक इंतजार करने के बाद भी जब काम शुरू नहीं हुआ तो विधायक ने चार दिन भूख हड़ताल की थी और इस दौरान रेलवे और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने ड्राइंग और एस्टिमेट संबंधी प्रक्रिया पूरी की थी। इसके बाद यह फाइल प्रदेश सरकार को भेजी गई थी और सरकार ने रेलवे और पीडब्ल्यूडी को इसके निर्माण का बजट जारी किया था। इसके बाद भी जब काम शुरू नहीं हुआ तो कुछ दिन पहले ही विधायक और लोगों ने 16 दिसंबर से आमरण अनशन शुरू करने की रेलवे और जिला प्रशासन को चेतावनी थी। रविवार को लोगों के दोबारा से ट्रैक जाम करने का अंदेशा था। लोगों के अलावा जिला और रेलवे प्रशासन भी इसके मुताबिक ही अपनी रणनीति तैयार किए हुए थे। रविवार को सुबह करीब नौ बजे से ही रेलवे और जिला पुलिस ने अपनी फोर्स को रेलवे स्टेशन और ट्रैक की सुरक्षा के लिए मुस्तैद कर दिया था।
विज्ञापन


तीन घंटे हर रोज देंगे धरना
सुबह करीब 11 बजे विधायक राजदीप फौगाट व पार्षद महेश गुप्ता की अगुवाई में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग नारेबाजी कर रेलवे स्टेशन के नए प्लेटफार्म के पास पहुंचे। यहां रेलवे अधिकारियों ने उन्हें आज से ही काम शुरू करने का आश्वासन दिया। रेलवे अधिकारियों ने विधायक को अंडरपास ब्लॉक निर्माण की नींव रखने की बात कही। इस पर विधायक ने यह काम छोटी नौ बच्चियों से कराने का आग्रह किया जिसे अधिकारियों ने मान लिया। इस दौरान बच्चियों ने नींव रखी और विधायक ने अनशन की बजाय निर्माण कार्य जारी रहने तक तीन घंटे का सांकेतिक धरना देने का तर्क दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे रेलवे ट्रैक और स्टेशन के सुरक्षा इंतजाम
- 150 पुलिस कर्मचारी जिला पुलिस के रहे तैनात
- 100 कर्मचारी जीआरपी के रहे स्टेशन पर मुस्तैद
- 25 कर्मचारी आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर किए तैनात
- टीयर गन और दंगारोधी उपकरणों से लैस थे पुलिस कर्मचारी
- एक दमकल विभाग की गाड़ी और एंबुलेंस थी मौके पर

50 दिन लगेंगे ब्लॉक को बनाने और सूखाने में
विधायक राजदीप फौगाट ने बताया कि रेलवे अधिकारियों के अनुसार अंडरपास निर्माण कार्य में 31 ब्लॉक लगेंगे। एक माह के अंदर सभी ब्लॉक तैयार कर लिए जाएंगे और 20 दिन का समय इन्हें सूखने में लगेगा। इसके बाद ही इन्हें लगाया जाएगा। इस तर्क को देखकर विधायक ने निगरानी कमेटी गठित कर दी है। जो लोग सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक धरने पर बैठेंगे और निर्माण कार्य की मानीटरिंग करेंगे।


इस पर काम रुका तो नहीं चलने देंगे ट्रेन : विधायक
राजदीप फौगाट ने बताया कि गांधी नगर के लोगों ने जो लंबी लड़ाई लड़ी है, उसके अंजाम तक पहुंचने की आज शुरूआत हो गई है। जो लोग तीन घंटे धरने पर बैठेंगे वे अंडरपास निर्माण कार्य की निगरानी करेंगे। इस बार जिस दिन भी काम रुकेगा उसी दिन ट्रैक जाम कर देंगे। आज अधिकारियों ने हमें सहयोग किया है तो हमने भी अनशन न करने की बात मान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed