फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चरखी में सर्व खापीय महापंचायत आज

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चरखी में सर्व खापीय महापंचायत आज

Sat, 10 Nov 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चरखी में सर्व खापीय महापंचायत आज
चरखी दादरी। सांगवान खाप-40 की अध्यक्षता में आज चरखी गांव स्थित एससीआर स्कूल में सर्व खापीय महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत के लिए शनिवार शाम को सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसमें देशभर की विभिन्न खापों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। महापंचायत में देश और प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मंथन के बाद खाप प्रतिनिधि कड़े फैसले ले सकते हैं। महापंचायत के लिए सांगवान खाप ने तीन एकड़ में 75 हजार लोगों के बैठने के लिए 300 गुना 400 की दूरी में 600 टेंट लगवाए हैं। इसके अलावा वाहनों के लिए करीब दो एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शनिवार देर शात महापंचायत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई। पंचायत रविवार सुबह दस बजे शुरू होगी और इसमें हरियाणा के अलावा उत्तर-प्रदेश, दिल्ली, यूपी, राजस्थान सहित अन्य राज्यों की खापों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन

चरखी में आयोजित होने वाली महापंचायत की तैयारियों का दौर पिछले करीब 20 दिनों से चल रहा था। खाप सचिव नरसिंह डीपी ने बताया कि इसकी तैयारियों के लिए खाप पदाधिकारियों और कन्नी प्रधानों ने जनसंपर्क अभियान भी चलाया था। वहीं, सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान ने कहा कि महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों पर मंथन किया जाएगा और सभी खापों के प्रतिनिधि मिलकर इन पर अंकुश लगाने संबंधी कोई निर्णय लेंगे। खाप प्रधान ने बताया कि महापंचायत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


महापंचायत के लिए किए गए इंतजाम के आंकड़े
- 300 गुना 400 का रहेगा पंडाल
- पंडाल में लगेंगे 600 शामियाना
- पंडाल में बिछाए गए हैं 1000 मेट
- पंडाल में लगे हैं 180 लोहे के पोल
- पंडाल में 60 लगाए गए हैं साउंड
- आवाज के लिए 90 लगाए गए हैं हॉर्न
- 75 हजार लोगों के बैठने की है व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed