{"_id":"5dd96a848ebc3e547e04700f","slug":"697-farmer-get-tubell-connection-in-first-list-jhjhar-news-rtk5290152171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू, पहली सूची में 697 किसानों को कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू, पहली सूची में 697 किसानों को कनेक्शन
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से कई वर्षों से ट्यूबवेल कनेक्शन की बाट जोह रहे किसानों को बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिजली निगम में मोटर व एस्टीमेट की राशि जमा कराने वाले किसानों की पहली सूची भी जारी कर दी गई है। पहली सूची के अनुसार 31 अक्तूबर तक राशि जमा कराने वाले 697 किसानों को मेरिट के हिसाब से बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए बिजली निगम ने मोटर की खरीद व लाइन लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
1078 किसानों ने जमा कराई मोटर की राशि
उत्तर हरियाणा बिजली निगम के आंकड़ों के मुताबिक झज्जर जिला में करीब 2300 किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है। जिसमें से 1078 किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए मोटर की राशि भी जमा करा दी है। जबकि इन किसानों में से 697 किसानों ने लाइन आदि लगाने के लिए एस्टीमेट की राशि भी जमा करवा दी है। इनमें से फिलहाल 381 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने एस्टीमेट की राशि जमा नहीं कराई है। 31 अक्तूबर तक राशि जमा कराने वाले किसानों की सीनियरिटी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके बाद जो किसान एस्टीमेट की राशि जमा करा देंगे उनकी दूसरी सीनियरिटी लिस्ट 30 नवंबर के बाद जारी की जाएगी।
350 किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन लगाने के बाद खुलेगा पोर्टल
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार 697 किसानों में से जब 350 किसानों के बिजली कनेक्शन लगा दिए जाएंगे। उसके बाद निगम की तरफ से मोटर की राशि जमा कराने के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। मोटर की राशि जमा कराने के लिए 30 सितंबर तक किसानों को समय दिया गया था। उस दौरान 1078 किसानों ने मोटर की राशि जमा कराई थी। बिजली निगम की तरफ से किसानों को सबमर्सिबल मोटर स्वयं खरीद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
माइक्रो इरिगेशन सिस्टम लगाने पर मिलेगा कनेक्शन
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब तक बिजली निगम ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अपना काम पूरा करता है, उस समय तक किसान अपने खेतों में माइक्रो इरिगेशन सिस्टम स्थापित कर लें। ताकि बिजली कनेक्शन देते समय कोई समस्या न आए। माइक्रो इरिगेशन सिस्टम लगाने के बाद ही किसानों के ट्यूबवेल के लिए बिजली मीटर लगाया जाएगा।
बिजली निगम की तरफ से किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली सीनियरिटी लिस्ट में 697 किसानों को शामिल किया गया है।
एसके जैन, एसई, यूएचबीवीएनएल झज्जर।