{"_id":"60c3b9ec8ebc3e78e7669b73","slug":"62-pillars-and-9-transformers-damaged-due-to-storm-the-holy-of-rigging-remained-closed-for-18-hours-jhjhar-news-rtk61258027","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से 62 खंभे व 9 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, 18 घंटे बंद रहा धांधलान का पावन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से 62 खंभे व 9 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, 18 घंटे बंद रहा धांधलान का पावन
विज्ञापन
झज्जर। वीरवार रात के समय आई आंधी के कारण जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी। शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करीब 5:30 घंटे प्रभावित रही, वहीं करीब 100 गांव की बिजली आपूर्ति 7:30 घंटे प्रभावित रही। जबकि धांधलान का पावर हाउस करीब 18 घंटे बंद रहा।
बिजली निगम के अनुसार रात में आई आंधी के कारण 62 खंभे टूट गए व 9 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। रात के समय ही निगम के कर्मचारी लाइनों को ठीक करने में जुट गए थे। शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की लाइनों को करीब 5:30 घंटे में दुरुस्त किया गया। वहीं करीब 100 गांवों में लगभग 7:30 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। जबकि 18 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 13 घंटे बाद चालू हो पाई। वहीं धांधलान गांव में स्थित 33 केवी पावर हाउस की लाइनों को ठीक करने के बाद शुक्रवार शाम 5:15 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की हो पाई। फिलहाल जिले की कृषि लाइनों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की वजह से कई इलाकों में एक के बाद एक फाल्ट की शिकायत बिजली निगम के कंट्रोल रूम में आने लगी। आंधी रुकने के बाद कर्मचारियों ने बिजली के लाइनों की मरम्मत की और बिजली आपूर्ति को बहाल करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई संदीप जैन ने भी जिले के कई पावर हाउसों का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया और बिजली निगम के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
- बिजली लाइनों को ठीक करने का कार्य जारी
उत्तर हरियाणा बिजली निगम के कर्मचारियों ने बिजली की लाइनों को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। टूटे हुए खंभों के स्थान पर नए खंभे लगाए जा रहे हैं। खराब हुए ट्रांसफार्मरों को बदल दिया गया है। निगम की तरफ से जब भी आंधी आती है और बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है तो सबसे पहले शहरी क्षेत्र की बिजली की लाइनों को ठीक किया जाता है। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र और इसके बाद कृषि क्षेत्र की लाइनों को ठीक किया जाता है। इस बार कृषि क्षेत्र की लाइनों के खंभे अधिक टूटे हैं। फिलहाल तक कृषि क्षेत्र की लाइनों के टूटे हुए खंभों को ठीक भी नहीं किया जा सका है। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
आंधी के कारण बिजली की लाइनों को काफी नुकसान हुुआ है। कई लाइनों को ठीक कर दिया गया है। कई स्थानों पर खंभे टूट गए हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी गई है। कृषि क्षेत्र की कुछ लाइनों को ठीक करने का कार्य बचा हुआ है। उन्हें भी जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
- संदीप जैन, एसई, झज्जर।