फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्राई के नए नियम ऑपरेटरों ने किए लागू, 60 चैनल अब तक हो चुके बंद

ट्राई के नए नियम ऑपरेटरों ने किए लागू, 60 चैनल अब तक हो चुके बंद

Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
ट्राई के नए नियम ऑपरेटरों ने किए लागू, 60 चैनल अब तक हो चुके बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। ट्राई के नए नियमों को केबल ऑपरेटर उपभोक्ताओं पर लागू करने लगे हैं। पिछले चार दिनों में जिले में 60 से अधिक चैनल ऑपरेटरों ने बंद कर दिए हैं। वहीं, अगर किसी उपभोक्ता ने 31 मार्च तक अपना केबल पैक व चैनल नहीं चुना तो फिर टीवी में 101 चैनल ही देखे जा सकेंगे। हालांकि इसके बदले भी 130 रुपये का मासिक शुल्क 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ देना होगा। इन चैनलों में उपभोक्ता को जी, स्पोटर्स, कलर्स, सोनी व डिज्नी चैनलों का लाभ नहीं मिल पाएगा। केबल ऑपरेटरों का कहा है कि नए नियमों के मुताबिक अब केबल देखना महंगा हो जाएगा। नए नियमों के मुताबिक हर चैनल पैकेज पर उपभोक्ता को 18 प्रतिशत जीएसटी देनी होगी।
फिलहाल केबल ऑपरेटर्स ने पेड चैनलों को बंद करना शुरु कर दिया हैं। 17 फरवरी से पहले जिले में 200 रुपये के मासिक शुल्क से केबल उपभोक्ता 300 से अधिक चैनल देख सकते थे लेकिन अब केबल ऑपरेटरों ने चैनलों की लंबी-चौड़ी लिस्ट पर कैंची चलानी शुरु कर दी है। पिछले चार दिनों में जी, स्पोटर्स, कलर व डिज्नी के 60 से अधिक चैनल बंद किए जा चुके हैं। केबल ऑपरेटरों का कहना है कि अगर अब उपभोक्ता पहले की तरह ही 300 से ज्यादा चैनल देखना चाहते हैं तो 200 रुपये की बजाय 351 रुपये से अधिक का चार्ज देना पड़ेगा। जी चैनल कंपनी ने अपना प्रसारण बंद कर दिया है। बता दें कि केबल ऑपरेटर्स और डीटीएच के लिए एक फरवरी से ट्राई के नए नियम लागू हो चुके हैं। इसके तहत केबल ऑपरेटर अपने उपभोक्ताओं से उनकी पसंद के चैनलों का ब्योरा भी ले रहे हैं। इसके तहत मोबाइल नंबर व सेट अप बॉक्स का नंबर रजिस्टर करवाना होगा। वहीं, उपभोक्ता फ्री चलने वाले 101 चैनलों में से अगर 75 चलवाते हैं तो इससे एनसीएफ भी कम हो जाएगा। इसके अलावा केबल ऑपरेटरों ने बेस्ट फिट प्लान भी शुरु कर रहे हैं। इसमें उपभोक्ता जितने रुपये देगा उसके आधार पर चैनल दिए जाएंगे। जिले में दो केबल ऑपरेटर है। फास्ट-वे केबल के पास 45 हजार उपभोक्ता व श्री श्याम बाबा केबल के 30 हजार उपभोक्ता है। ट्राई ने नई प्रक्रिया के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है लेकिन केबल ऑपरेटरों का कहना है कि पुराने मासिक शुल्क पर 300 चैनलों का प्रसारण अब उनके लिए संभव नहीं है और इसलिए चैनल संख्या जिले में कम की जाने लगी है।
विज्ञापन

समझदारी दिखाकर उपभोक्ता बचा सकते हैं रुपये
अगर उपभोक्ता समझदारी से पैक चुनें तो अतिरिक्त चैनल के तौर पर लिए जा रहे 24 से 28 रुपये बचा सकते है। केबल ऑपरेटरों का कहना है कि उपभोक्ता किसी भी चैनल कंपनी का पूरा पैक लेने के लिए बाध्य नहीं है। उपभोक्ता एक-एक चैनल अपनी मर्जी से चुन सकते है। ट्राई ने अपनी वेबसाइट पर सभी पेड चैनलों की लिस्ट जारी की है, जिसे देखकर अपने पंसदीदा चैनल का पैक तैयार कर सकते है। इस समय केबल ऑपरेटर्स को एक-एक उपभोक्ता का प्लान एक्टिव करना पड़ रहा है। प्लान एक्टिव होने में 24 से 48 घंटे का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है अलग-अलग चैनल कंपनी के पैकैज रेट
कंपनी चैनलों की संख्या जीएसटी सहित शुल्क
जी 23 46 रुपये
स्टार 12 58 रुपये
कलर्स 18 29.50 रुपये
सोनी 7 36 रुपये
सोनी स्पोटर्स 5 46 रुपये
डिज्नी 8 11.80 रुपये

गत 17 फरवरी से अब तक 80 चैनल बंद किए जा चुके हैं। इस समय 300 चैनलों का प्रसारण पुराने 200 रुपये के मासिक शुल्क पर ऑपरेटरों के लिए संभव नहीं है। ट्राई के नए नियमों के मुताबिक केबल देखना महंगा हो जाएगा।
सुरेंद्र कुमार, फास्ट-वे केबल ऑपरेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed