{"_id":"5c6b05f5bdec2217fb332098","slug":"61550517749-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत शिक्षिका ने आंध्रप्रदेश में जीते दो गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत शिक्षिका ने आंध्रप्रदेश में जीते दो गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त शिक्षिका ने आंध्रप्रदेश में जीते दो गोल्ड मेडल
चरखी दादरी।
सेवानिवृत्त शिक्षिका शकुंतला श्योराण ने 64 वर्ष की आयु में आंध्र प्रदेश के गुंटुर में आयोजित 40वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीते हैं।
शकुंतला ने बताया कि यह स्पर्धा गत पांच से 10 फरवरी तक आयोजित की गई जिसमें कई राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए। शकुंतला ने 500 मीटर दौड़ और 300 मीटर हर्डल रेस में गोल्ड मेडल जीते हैं।
उन्होंने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से इस स्पर्धा में भाग ले रही है। अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर आठ स्वर्ण तथा चार रजत पदक जीत कर हरियाणा सहित दादरी जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। उसने स्टेट लेवल पर 13 स्वर्ण और दो सिल्वर मेडल जीते हैं। उन्होंने उपलब्धियों का श्रेय पुत्र नवीन, पुत्रवधू प्रतिभा और मीना के सहयोग को दिया है। इस उपलब्धि पर संतोष, सुमित्रा, डॉ. सदीप, सत्यवीर, अमिता, कृष्णा, पार्षद अर्चना, विरेंद्र, पूर्व एमसी धर्मा देवी सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
फोटो-11
विजेता शकुंतला सम्मान प्राप्त करते हुए ।