{"_id":"5c16b1f5bdec225b65447f9e","slug":"61544991221-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व फायर करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट व फायर करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। झज्जर पुलिस की एक पुलिस टीम ने थाना आसौदा इलाके में मारपीट करके लाइसेंसी हथियार से दहशत फैलाने की नीयत से किए गए फायर के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी मांडोठी ने बताया कि अतुल निवासी गांव भापड़ौदा ने शिकायत दी थी कि गांव में ही एक शादी समारोह के दौरान गांव के तीन चार लड़कों के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। जिस दौरान लड़कों ने देख लेने की धमकी दी थी। 12 दिसंबर को वह गांव में एक दुकान पर बैठा था कि गांव के ही आशु, राहुल, विजय व अन्य लड़के आए और उसके साथ मारपीट की। आशु ने अपने लाइसेंसी हथियार से हवाई फायर किए। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
पुलिस चौकी मांडोठी ने इस मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गांव भापड़ौदा से पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशीष उर्फ आशु पुत्र रमेश कुमार तथा जितेंद्र उर्फ डबी लाल पुत्र चांदवीर दोनों निवासी गांव भापड़ौदा जिला झज्जर के तौर पर की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी आशु की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर को बरामद कर लिया गया है।