{"_id":"5c096b1abdec22418b5fe5d4","slug":"61544121114-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन पशु चिकित्सालय और दो औषधालय बनेंगे नए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन पशु चिकित्सालय और दो औषधालय बनेंगे नए
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के कंडम हो चुके पशु अस्पतालों की अब दशा सुधरेगी। पशुपालन विभाग ने पीडब्ल्यूडी विभाग से इन कंडम अस्पताल भवनों की रिपोर्ट मांगी है। इतना ही नहीं जिले में तीन पशु चिकित्सालय और दो पशु औषधालय नए बनेंगे। इससे पशु चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार हो सकेगा। पशुपालन विभाग प्रति औषधालय 32 लाख रुपये खर्च करेगा। जिले में पशु चिकित्सालयों की लंबे समय से बदतर स्थिति बनी है। खासकर भवनों की स्थिति खराब होने की वजह से ज्यादा परेशानी आ रही है। जिले में पशुओं की संख्या करीब 2.60 लाख है। यह संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। ऐसे में इन पशुओं को स्वास्थ्य के लिहाज उपचार के लिए सुविधाओं में विस्तार करने भी जरूरत बनी हुई है। शहर में बना पशु अस्पताल भी कई दशक पुराना है। इसके भवन में भी विस्तार करने की जरूरत है। अब जिला बन जाने पर शहर में भी बड़े स्तर के पशु अस्पताल भवन की जरूरत है। अस्पताल भवन में सभी प्रकार के रोगों की जांच के लिए लैब व विशेषज्ञ की भी जरूरत बनी हुई है। अब सरकार कंडम पशु अस्पतालों के भवनों की दशा सुधारेगी। इसके लिए कंडम भवन चिह्नित कर लिए गए हैं। कंडम घोषित भवनों में गांव मिसरी, भांडवा, बाढड़ा व श्यामकलां गांव का पशु अस्पताल शामिल है। इन भवनों का नए सिरे से निर्माण होगा। इसके लिए पशुपालन विभाग ने पीडब्ल्यूडी विभाग से कंडमेशन रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।
निर्माण के लिए सरपंचों से मांगे जमीन के प्रस्ताव
अब जिले में दो नए पशु औषधालय और तीन नए चिकित्सालय बनेंगे। इसके लिए गांवों के सरपंचों से जमीन की जमाबंदी और प्रस्ताव मांगे हैं। जल्द ही सीएम घोषणा के तहत बजट मिल सके। गांव कासनी में पशु औषधालय, गांव बड़राई मेें पशु चिकित्सालय, ऊण में पशु औषधालय, रूदड़ोल में पशु औषधालय और गांव साकरोड़ में पशु चिकित्सालय बनेगा।
पशु चिकित्सालय पर 35.83 और औषधालय पर 32.58 लाख होंगे खर्च
विभाग की प्लानिंग के अनुसार प्रत्येक नए पशु औषधालय पर 32.58 लाख रुपये और प्रत्येक पशु चिकित्सालय पर 35.83 लाख रुपये खर्च होने हैं। नया पशु चिकित्सालय आठ कनाल व पशु औषधालय छह कनाल जमीन पर बनेगा। यह नए चिकित्सालय और औषधालय बनने के साथ ही यहां स्टाफ की तैनाती कर काम शुरू करने की प्लानिंग है।
विज्ञापन
जिले में नए पशु औषधालय और पशु चिकित्सालय बनाने के लिए जमीन की जमाबंदी, प्रस्ताव व अन्य कागजात पंचायतों से लेकर जमा करा दिए हैं। जल्द ही बजट मिलने पर काम शुरू हो जाएगा। इससे जिले में चिकित्सा सुविधाओं में और विस्तार हो सकेगा। - डॉ. जसवंत जून, डिप्टी डायरेक्टर, पशुपालन विभाग