फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खरीद संबंधी शर्तो के विरोध में किसानों का अनाज मंडी में धरना जारी

खरीद संबंधी शर्तो के विरोध में किसानों का अनाज मंडी में धरना जारी

Sun, 25 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खरीद संबंधी शर्तो के विरोध में किसानों का अनाज मंडी में धरना जारी
खरीद संबंधी शर्तों के विरोध में किसानों का धरना जारी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर की अनाज मंडी में शनिवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता रामरतन घसोला ने कहा कि किसानों के साथ भाजपा सरकार जिस तरह का रवैया अपनाए हुए है वह सहन करने लायक नहीं है। अपने खून पसीने से सींच कर जब मंडी में अपनी फसल को बेचनेे के लिए किसान पहुंचता हैं तो उस पर अनावश्यक शर्तें थोप कर परेशान किया जा रहा है। किसान की आय को दोगुणा करने की बात तो दूर है सरकार किसान की पूरी फसल ही खरीदने को तैयार नहीं है।

कर्ण सिंह समसपुर ने सरकार से अनावश्यक शर्तों को हटाए जाने, 25 क्विंटल की खरीद सीमा खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गिरदावरी व जमाबंदी आदि कागजात के लिए अधिकारी परेशान करना बंद करें। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्दी ही उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह मोठसरा , धर्मवीर खेड़ी बूरा, रणधीर सिंह कुंगड़, मास्टर जगरूप , मास्टर चंद्र सिंह आर्य , कप्तान सुलतान सिंह , पूर्व शिक्षा अधिकारी रामकुमार फौगाट, अरविंद कुमार, रामनिवास, नवदीप विजय, ओमप्रकाश, राजेश डोहका, संदीप, हवा सिंह, रामचंद्र डोहका हरिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed