{"_id":"5a9ef10d4f1c1baa1b8bb002","slug":"61520365837-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2 लाख पशुओं को लगाए जाएंगे मुंहखुर के टीके: महासिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2 लाख पशुओं को लगाए जाएंगे मुंहखुर के टीके: महासिंह
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
जिले के 2 लाख पशुओं को लगाए जाएंगे मुंहखुर के टीके : महासिंह
चरखी दादरी।
टीकाकरण अभियान के 24वें चरण में 20 मार्च तक जिला चरखी दादरी में दो लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए उपमंडल अधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न पशु चिकित्सालयों में टीमें गठित कर दी गई हैं जो नि:शुल्क पशुपालक के घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगे। ये जानकारी पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जयपाल ने दी।
उन्होंने बताया कि पशु के मुंहखुर रोग से ग्रसित होने पर पशुपालक को आर्थिक रूप से काफी नुकसान होता है इस रोग में पशु को बुखार आता है, पशु के मुंह व खुर में छाले हो जाते हैं। पशु चलने में असमर्थ हो जाता है, दूध बिल्कुल कम हो जाता है। प्रतिरोध क्षमता कम हो जाने के कारण पशु कई दूसरी बीमारियों की चपेट में आ जाता है और कई बार पशु की मृत्यु भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च तक यह अभियान चलाया जाएगा।