फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एचटेट परीक्षा: महिलाओं के जेवर और चूड़ियां उतरवाई

एचटेट परीक्षा: महिलाओं के जेवर और चूड़ियां उतरवाई

Sun, 24 Dec 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
एचटेट परीक्षा: महिलाओं के जेवर और चूड़ियां उतरवाई
एचटेट परीक्षा: महिलाओं के जेवर और चूड़ियां उतरवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले में शनिवार को एचटेट लेवल-एक परीक्षा में जिला प्रशासन के पुख्ता प्रबंधों के बीच बड़ी चूक देखने को मिली। शहर के दोनों परीक्षा केंद्रों के 50 मीटर के दायरे के अंदर फोटो स्टेट की दुकानें खुली रहीं। इनकी तरफ न तो ड्यूटी सुपरवाइजर ने ध्यान दिया और न ही डीसी फ्लाइंग और पेट्रोलिंग टीमों ने। परीक्षा केंद्रों पर डीसी फ्लाइंग सहित दो पेट्रोलिंग टीमें लगातार निगरानी रख रही थी। इन परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और महिलाओं की चूड़ियां, पॉयल व नाक की लोंग तक वहां तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों ने निकलवा ली। कुछ को देरी से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिल पाई और वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों से अंदर जाने देने की फरियाद लगाते नजर आए। पुलिस कर्मचारियों ने आला अधिकारियों के आदेशों को हवाला देकर उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर ही रखा। अनेक जगह फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने से परीक्षार्थियों को परेशान होते देखा गया।
चरखी दादरी में शनिवार को चार परीक्षा केंद्रों पर 1217 परीक्षार्थियों ने एचटेट लेवल-एक की परीक्षा दी। ये परीक्षा केंद्र शहर के डीआरके, केएन स्कूल और गांव चरखी स्थित एससीआर व आरईडी स्कूल में बनाए गए। करीब सवा 12 बजे कोर्ट परिसर स्थित ट्रेजरी से प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुए। जिला प्रशासन ने बाकायदा इनकी वीडियोग्राफी भी कराई। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ठीक 12 बजकर 50 मिनट पर परीक्षा केंद्रों में एंट्री शुरू की गई। जिला उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने परीक्षा की गरिमा भंग न हो इसके लिए केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू कर दी थी। इसके चलते परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने बाहरी तत्वों व वाहन चालकों को केंद्र से दूर रखा। एसपी हिमांशु गर्ग ने चारों परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रखा और डीएसपी हेडक्वार्टर प्रदीप कुमार को सुरक्षा प्रबंधों की कमान सौंपी। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार डीआरके परीक्षा केंद्र में 312 परीक्षार्थियों का सेंटर था। यहां करीब 15 पुलिस कर्मचारी मुख्य गेट पर तैनात रहे। इसी तरह केएन स्कूल में करीब 281 परीक्षार्थियों का सेंटर था और यहां करीब 18 पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। ट्रेजरी में सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 15 पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई। आरईडी स्कूल में 312 परीक्षार्थियों का सेंटर था और यहां 13 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए तैनात रहे। चरखी स्थित एससीआर स्कूल में भी 312 परीक्षार्थियों का सेंटर था और यहां करीब 15 पुलिस कर्मचारी तैनात रहें। इनके अलावा दो पेट्रोलिंग टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों पर गश्त करती रहीं। इनके अलावा संबंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारी भी परीक्षा केंद्रों पर लगातार गश्त करते रहे। पुलिस की छह राइडर परीक्षा केंद्रों के समीप खड़े वाहनों को खदेड़ती नजर आई। एसडीएम ओमप्रकाश देवराला का दावा है कि जिले के चारों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा संपन्न हुई और सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाकर मोबाइल फोन की सेवाएं ठप रखी गई। डीसी फ्लाइंग भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची। इस टीम में जिला उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा के अलावा एसडीएम ओमप्रकाश देवराला व रोडवेज जीएम भी शामिल रहे।
विज्ञापन


महिलाओं के गहने तो पुरुषों के जूते उतरवाए
परीक्षा केंद्रों के एंट्री गेट पर जिला प्रशासन ने कड़ा पहरा रखा। इस दौरान यहां तैनात महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की। यहां महिलाओं के हाथों की चूड़ियां, कानों की बालियां, पायल, बालों में लगाने की पिन व नाक की लोंग तक उतरवाई। कुछ महिला परीक्षार्थियों के साथ कोई न होने पर अपने गहने केंद्र के मुख्य गेट पर सिक्योरिटी रूम में अपने रिस्क पर ही रखने पड़े। हालांकि परीक्षा के बाद किसी के जेवरात गायब होने की कोई सूचना पुलिस प्रशासन के पास नहीं पहुंची। इसके अलावा मुख्य गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने पुरुष परीक्षार्थियों के जूते उतरवाकर गहनता से तलाशी ली और जांच में सब कुछ दुरुस्त मिलने पर ही उन्हें अंदर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने से आई दिक्कतें
डीआरके, केएन, आरईडी व एससीआर परीक्षा केंद्रों में एंट्री के साथ ही परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड के साथ-साथ फिंगर प्रिंट की जांच की गई। सूत्रों की मानें तो चारों परीक्षा केंद्रों पर कुछ परीक्षार्थियों के फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ी। यहां तैनात स्टाफ सदस्यों ने कुछ परीक्षार्थियों को फिंगर प्रिंट मिलान के लिए कुछ समय बाद दोबारा भी मौका दिया। इस दौरान कुछेक के फिंगर प्रिंट बाद में मैच भी कर गए।

वर्जन::
हमने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे और परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई। अगर किसी परीक्षा केंद्र के बाहर फोटो स्टेट की दुकानें खुली थी तो मामले की जांच की जाएगी। - हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक


वर्जन::
सभी परीक्षा केंद्रों पर हमने पूरी चौकसी रखी और परीक्षा शांतिप्रिय ढंग से हुई। डीसी फ्लाइंग भी सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची। प्रशासन की पेट्रोलिंग टीमों ने भी पूरी चौकसी रखी और किसी को हाथ-पांव मारने तक का मौका नहीं दिया। - ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed