फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर रविवार को ट्रैक जाम करेंगे: विधायक....

अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर रविवार को ट्रैक जाम करेंगे: विधायक....

Sun, 05 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर रविवार को ट्रैक जाम करेंगे: विधायक....
अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर रविवार को ट्रैक जाम होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
विधायक राजदीप सिंह ने कहा कि स्थानीय गांधीनगर स्थित सीसीआई रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष बढ़ रहा है। प्रशासन और सरकार की तरफ से जनता की इस मांग को गंभीरता से नहीं लेने पर रविवार को रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए विधायक राजदीप फौगाट और पार्षद महेश गुप्ता ने शनिवार को डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की। विधायक राजदीप सिंह ने कहा कि गांधीनगर ही नहीं शहर के सभी क्षेत्रों और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग अंडरपास नहीं बनने से परेशान हैं। स्वयं उन्होंने रेलवे विभाग और सरकार को कई बार ज्ञापन आदि के माध्यम से अंडरपास निर्माण की मांग पूरी करने के लिए अपील की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पिछले दिनों गांधीनगर कालोनी में पंचायत का आयोजन भी हुआ था जिसमें आमजन के साथ ही कई पार्षदों ने एकमत से आंदोलन की चेतावनी दी थी इसके बावजूद भी प्रशासन नहीं जागा है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता रविवार को दादरी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर परिवार सहित धरना देगी। अपनी मांग को पूरा कराने के लिए वे किसी भी संघर्ष को तैयार हैं। राजदीप फौगाट ने कहा कि सीसीआई फाटक बंद होने के बाद से गांधीनगर में जनजीवन कठिन हो गया है। शहरी इलाके से यह कालोनी अलग- सी हो गई है। यहां के लोगों को अपने कार्यों से शहर में आनेजाने में परेशानियां हो रही हैं। लोग ट्रैक पर खड़ी ट्रेनों के नीचे से जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। पिछले तीन साल से सरकार इस मामले को लेकर लोगों को भ्रमित कर रही है। अंडरपास हर हाल में बनना चाहिए ताकि लोगों की दिक्कतें कम हो सके।
विज्ञापन


फोटो 42 ट्रैक जाम को लेकर लोगों से रूबरू होते विधायक राजदीप फौगाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed