फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   61 lakh, donation, jat, society, two partiton, jhajjar

61 लाख्ा के चंदे पर रार, जाट संंघ्ाष्ाऱ्र्ष समिति हुइऱ्ई दाो फाड़

Fri, 02 Jun 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 02 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
61 lakh, donation, jat, society, two partiton, jhajjar
चंदा देने का ‌विराोध्‍ा करने वाले सदस्‍य - फोटो : amar ujala
आरक्षण आंदोलन के चंदे को लेकर प्रदेश भर में चल रही रार वीरवार को झज्जर में भी भड़क गई। जिसके चलते संघर्ष समिति के दो गुट बन गए हैं। मामला यह है कि 30 मई मंगलवार को राशलवाला चौक पर समिति के द्वारा नेशनल स्तर के कोचिंग स्थान के लिए 61 लाख रुपये का चंदा देने का ऐलान किया गया था। जिस पर समिति के एक गुट ने जाट धर्मशाला में उपप्रधान जगदीश गुलिया के नेतृत्व में बैठक कर ऐतराज जताया है।
विज्ञापन

बैठक में समिति के कैशियर कैप्टन जसबीर धनखड़ ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव पहले पास नहीं था। जिसके चलते यह चंदा नहीं दिया जा सकता। वहीं, दूसरे गुट ने जिला प्रधान जितेंद्र धनखड़ के नेतृत्व में राशलवाला चौक पर बैठक कर प्रस्ताव पास किया कि 61 लाख रुपये का चंदा रोहतक में खोले जाने वाले संस्थान के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन


31 में से 18 सदस्यों ने जताई नाराजगी
जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में 61 लाख चंदे की राशि को दूसरी संस्था को दिए जाने पर ऐतराज जताया गया। साथ ही समिति के सदस्यों ने समिति के कुछ पदाधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। बैठक में कोषाध्यक्ष कैप्टन जसवीर सिंह जाखड़, सह-कोषाध्यक्ष जयभगवान महराणा, महासचिव दिलबाग सिंह दलाल मांडोठी, सह सचिव धर्मपाल गहलावत, सहसचिव राज सिंह गुलिया लाडपुर, सलाहकार रामफल गुलिया, सलाहकार कुलदीप दरोगा सुरेहती, प्रकाश भदानी, परमजीत उर्फ काला, ब्रहमानंद आदि सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने कहा कि वे जिला और प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर हैं। झज्जर जिले की कार्यकारिणी में 31 सदस्यों में से 18 सदस्यों ने 61 लाख रुपए की राशि दूसरी संस्था को अन्य कामों के लिए दिए जाने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक कर दी घोषणा
समिति के सदस्यों का कहना है चंदा जाट आरक्षण के लिए 36 बिरादरी के लोगों द्वारा दिया गया था। लेकिन बिना जिला कार्यकारिणी की सहमती के बिना दूसरी संस्था को 61 लाख देने की घोषणा मंच के जरिए अचानक कर दी गई। जबकि पदाधिकारियों से कोई सहमति नहीं ली गई। सदस्यों ने कहा कि अभी आरक्षण समाज को नहीं मिला है। ऐसे में भविष्य में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए 36 बिरादरी से एकत्रित की गई राशि बिना सहमति के दिया जाना समाज के साथ धोखा है। चंदा दूसरी संस्था को दिए जाने पर नाराज सदस्यों ने कहा कि 18, 21 और 28 मई को अलग-अलग बैठकों में सर्वसम्मति से चंदा राशि समाज हित के कार्यों में झज्जर में ही खर्च किए जाने का निर्णय लिया गया था। जिसकी कार्यवाही समिति के रजिस्टर में भी दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त राशि सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक को अन्य संस्था को देने का एलान किया गया था।


प्रस्ताव पास कर दिया है, चंदा दिया जाएगा : धनखड़
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान जितेंद्र धनखड़ ने कहा कि प्रस्ताव उन्होंने वीरवार को राशलवाला चौक पर मीटिंग करके पास कर दिया। जिस पर 28 सदस्यों ने सहमति जताई है। जो लोग चंदा नहीं दिए जाने की बात कर रहे हैं। वे केवल अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। संस्थान समाज हित के लिए खोला जा रहा है। जिसमें झज्जर जिले द्वारा 61 लाख का चंदा दिया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि सम्मान समारोह के दिन सभी लोगों की मौजूदगी में यह घोषणा हुई थी। जिसे सभी ने स्वीकार किया था। अब बात से हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता। जो लोग ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं, वो समाज विरोधी हैं।

61 लाख के चंदे पर रार, जाट संघर्ष समिति हुई दो फाड़
- कैशियर और उपप्रधान ने कोचिंग संस्थान को चंदा देने पर जताई नाराजगी
- जिला प्रधान बोले : प्रस्ताव पास, दिया जाएगा संस्थान के लिए चंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed