{"_id":"613e56798ebc3e2137074dcb","slug":"60-mm-rain-in-badli-water-filled-the-streets-and-houses-bahadurgarh-news-rtk6237798153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादली में 60 एमएम बारिश, गलियों और घरों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में 60 एमएम बारिश, गलियों और घरों में भरा पानी
विज्ञापन
बहादुरगढ़/बादली। शहर समेत आसपास के इलाकों में रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। इससे कई कॉलोनियों में पानी भर गया और लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बादली में 60 एमएम जबकि बहादुरगढ़ शहर में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई।
बादली क्षेत्र में रविवार को हुई तेज बारिश से गलियों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बादली, बुपनियां, लुकसर, गुभाना, पेलपा और निमाना गांव की गलियों में पानी भरा गया। कुछ घरों में पानी घुस गया। कई मकानों को नुकसान हुआ। बुपनियां गांव में बारिश से गलियों में पानी भर गया, उससे ग्रामीणों को परेशानी हुई। गांव की फिरनी पानी से लबालब भर गई। गांव की प्रमुख गलियों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। बादली डाबौदा रोड पर भी पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया। कई मकानों में भी पानी भरा। गुभाना गांव में खेल स्टेडियम, श्मशान घाट और प्रमुख गलियों में पानी ही पानी नजर आया। ग्रामीणों ने कई जगह नाले बनाकर पानी को खेतों में निकालने की कोशिश की। गांव का लोहार वाला जोहड़, नया जोहड़ और श्मशान में पानी ओवरफ्लो हो गया जिसके चलते ग्रामीणों ने दीवारें तोड़कर पानी निकासी का प्रबंध किया। बादली में पेलपा रोड, कार्पोरेशन बैंक, लाडपुर मोड़, बाल्मीकि कालोनी, मोहनदास गली व श्रीराम वाटिका गली में तीन फुट तक पानी भर गया। कैप्टन धर्मेंद्र, संदीप, मनजीत, सीमा, नेहा, मनोज और दीपक ने बताया कि गलियों से पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है।
-----------------
-फोटो 13 : बादली की एक गली में भरा बारिश का पानी।
-फोटो 14 : बहादुरगढ़ में रविवार दोपहर बाद तेज धूप में अचानक तेज बारिश होने लगी तो झज्जर मोड़ के पास राहगीरों ने मेट्रो ट्रैक के नीचे शरण ली।