फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   58 thousand cheated in the name of booking a room in Haridwar

हरिद्वार में कमरा बुक कराने के नाम पर 58 हजार की चपत

Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
58 thousand cheated in the name of booking a room in Haridwar
बहादुरगढ़। देश की नामी योग एवं स्वदेशी उत्पाद बनाने वाली कंपनी के नाम पर साइबर ठगों ने बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति को साढ़े 58 हजार रुपये की चपत लगा दी। व्यक्ति की शिकायत पर आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहद के निवासी रवींद्र रूहिल ने बताया है कि उसे हरिद्वार में स्थित एक आश्रम में इलाज कराना था। इसलिए गत 15 मार्च को इंटरनेट पर उसने कंपनी/आश्रम का नंबर खोजने का प्रयास किया। एक नंबर मिला। उस नंबर पर कॉल की तो एक महिला ने रिसीव की। महिला ने उसको अपने विश्वास में ले लिया और कहा कि जल्द ही तुम्हारे पास एक कॉल आएगी। फिर कुछ समय बाद एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम डॉ. विवेकानंद बताया और कहा कि वह आश्रम/ट्रस्ट में कार्यरत है। उसने इलाज और आश्रम में कमरा बुक कराने के नाम पर कुछ राशि मांगी। शातिर ने इस ढंग से बात की कि वह झांसे में आ गया। इसके बाद उसने 16 से 20 मार्च तक अलग-अलग खातों से 58 हजार 500 रुपये भेज दिए। रुपये लेने के बाद शातिर ने कहा कि यहां कोई कमरा नहीं है। फिर दोबारा संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उसने ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट देखी। फिर वहां कॉल की तो पता चला कि जिन खातों पर उसने रुपये भेजे हैं, वे खाते ट्रस्ट के हैं ही नहीं। अज्ञात लोगों ने ट्रस्ट/आश्रम के नाम पर उसके साथ ठगी की है। उधर, आसौदा पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed