{"_id":"5be71c74bdec2269845aa48c","slug":"51541872756-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी-34 फाटक पर अंडरपास निर्माण का कार्य 26 से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सी-34 फाटक पर अंडरपास निर्माण का कार्य 26 से होगा शुरू
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। सी-34 फाटक पर बनने वाले अंडरपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। शनिवार को अग्रसेन सेवा सदन में विधायक राजदीप फौगाट की अगुवाई में हुई बैठक में रेलवे और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने 26 नवंबर से काम शुरू कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, विधायक और गांधी नगर के लोगों ने इस आश्वासन को देखकर 11 नवंबर के प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। विधायक ने चेतावनी देकर कहा कि अगर एक दिसंबर तक संतोषजनक स्थिति नजर नहीं आई तो फिर एक दिसंबर को आरपार की लड़ाई गांधी नगर के लोगों को साथ लेकर की जाएगी। करीब साढ़े पांच साल पहले बंद हुई सीसीआई फाटक पर अंडरपास निर्माण का इंतजार लंबा खींचता जा रहा है। इसे लेकर रेलवे ट्रैक जाम करने के साथ-साथ विधायक राजदीप आमरण अनशन भी कर चुके हैं। विधायक का अनशन खत्म कराते समय सरकार ने तीन माह के अंदर अंडरपास निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन अधिकारियों की मार्फत विधायक और लोगों को दिलाया था लेकिन छह माह से अधिक का समय बीतने पर भी काम शुरू नहीं हो पाया। इससे खफा गांधी नगर के लोगों और विधायक ने दिवाली के बाद 11 नवंबर को कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी थी।
इस मसले पर शनिवार सुबह गांधी नगर के अग्रसेन सेवा सदन में विधायक की अगुवाई में स्थानीय पार्षद महेश गुप्ता और लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग से एसडीओ लोकेश डागर, रेलवे विभाग से स्टेशन अधीक्षक सत्यवान लांबा, रणवीर सिंह एसएचओ जीआरपी रेवाड़ी, मुकेश यादव एसएचओ आरपीएफ दादरी ने पहुंचकर अपना पक्ष रखा। दोनों विभागों के अधिकारियों ने बैठक में विधायक राजदीप फौगाट व उपस्थित वार्डवासियों को 26 नवंबर तक अंडरपास का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। विधायक राजदीप फौगाट ने अधिकारियों को एक दिसंबर तक का समय देकर कहा कि अगर इस समयावधि तक कार्य शुरू नहीं किया गया तो अंडरपास के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जनता की परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रही है। महेश गुप्ता ने कहा कि अंडरपास के काम में पीडब्ल्यूडी विभाग देरी न करके इसे जल्द शुरू करवाएं। बैठक में पवन शर्मा, राधेश्याम बालाजी, देवेश बंसल, जयभगवान गुप्ता, शंकरलाल दुदानी, नरेश, मोतीलाल, अनिल, सतपाल शर्मा, नरेश, रविंद्र, महेंद्र चेतनपुरिया, अंकुर गर्ग, सतीश, वेदप्रकाश, अशोक शर्मा, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।
सीएम ने 4 नवंबर को दिया था जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन
चार नवंबर को चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में जनविश्वास रैली को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने भाषण में अंडरपास का कोई जिक्र नहीं किया। वहीं, सीएम के सामने मंच से नीचे बैठे लोगों ने हूटिंग कर सीएम का ध्यान इस तरफ दिलाने का प्रयास भी किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देकर सीएम ने कहा था कि गांधी नगर अंडरपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।