{"_id":"5ad3b2964f1c1b65098b4ada","slug":"51523823254-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा का होगा अब अपना भवन, सीएम आज करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा का होगा अब अपना भवन, सीएम आज करेंगे शिलान्यास
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नपा का होगा अब अपना भवन, सीएम आज करेंगे शिलान्यास
- दो करोड़ 92 लाख की लागत से होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
नगरपालिका झज्जर के पास अब जल्द ही अपना भवन होगा। जून 2016 से नपा कार्यालय सामुदायिक भवन तो चल हरा है। नपा का भवन कंडम घोषित होने के कारण महिला पुलिस थाना के पास बने सामुदायिक भवन में शिफ्ट कर दिया गया था, जिसके बाद से सामुदायिक भवन नपा के पास है। क्षेत्र के लोगों को अपने कार्यक्रम करने के लिए बैंक्वेट हॉल और गार्डन को किराए पर लेना पड़ रहा है। इसके चलते आमजन की जेब पर भार पड़ रहा था। सीएम ने नपा कार्यालय की नई बिल्डिंग के लिए 16 माह पूर्व मातनहेल की झज्जर विकास रैली में घोषणा की थी। नपा अधिकारियों के द्वारा इस प्रस्ताव को हाउस की मीटिंग में पास करवा कर एजेंडा शहरी निकाय निदेशालय को भेजा गया था। जहां से बजट आने के बाद नपा के द्वारा इसका टेंडर छोड़ दिया गया है।
24 को खोला जाएगा टेंडर
नपा के द्वारा अपने कार्यालय का भवन बनवाने के लिए टेंडर छोड़ दिया गया है। जोकि 24 अप्रैल को खोला जाएगा। अनुमान है कि मई माह के प्रथम सप्ताह में इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। नपा के द्वारा भवन के लिए दो करोड़ 93 लाख 39 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं नपा भवन के साथ-साथ लाइब्रेरी भवन पर एक करोड़ 45 लाख, 79 हजार रुपये तथा दमकल भवन की नई बिल्डिंग के लिए एक करोड़ 83 लाख 35 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
सीएम आज करेंगे शिलान्यास : गर्ग
नपा के वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग ने बताया कि नपा के द्वारा करवाए जा रहे 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास सीएम मनोहरलाल के द्वारा 16 अप्रैल को किया जाएगा। इसके लिए नपा के द्वारा सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। सीएम के द्वारा सभी विकास कार्यों का नेहरू कॉलेज में एक साथ शिलान्यास किया जाएगा। वहीं, इस दौरान शहर की मुख्य परियोजना सीसीटीवी का भी शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो संख्या-2