{"_id":"5ad2631c4f1c1ba1098b490d","slug":"51523737372-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस विवाद : दूसरे दिन भी नहीं हो पाई सुलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस विवाद : दूसरे दिन भी नहीं हो पाई सुलह
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
निजी बस में छात्राओं से जबरन किराया वसूलने और रोडवेज अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में अभी सुलह नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा है। उधर, रोडवेज कर्मियों ने कहा कि यदि सोमवार तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को सभी कर्मचारी काम छोड़कर चक्का जाम करेंगे।
ये है मामला
दरअसल, शुक्रवार को झज्जर-बहादुरगढ़ रूट की एक बस बहादुरगढ़ की तरफ आ रही थी। नूना माजरा से कुछ छात्राएं सवार हुईं। इसी बस में रोडवेज के एसआई रामचंद्र भी सवार थे। परिचालक ने छात्राओं से जबरन किराया वसूला तो रोडवेज अधिकारी ने आपत्ति जताई। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान निजी बस के कंडक्टर ने सिटी थाने में पुलिस को शिकायत दे दी। इसके बाद जब रोडवेज अधिकारी अपना पक्ष रखने गए तो वहां एक पुलिसकर्मी ने रोडवेज के एसआई से दुर्व्यवहार किया। इससे आहत रोडवेज कर्मचारियों और छात्रों ने बस अड्डा परिसर में धरना दे दिया था।
रोडवेज कर्मियों में रोष
शनिवार को भी बस अड्डा बहादुरगढ़ में मौजूद रोडवेज कर्मियों में रोष था। भगवान, संदीप आदि ने कहा कि निजी बसों में आए दिन छात्राओं के साथ यही होता है। पास धारक पूर्व सैनिकों को भी बस से उतार कर अपमानित किया जाता है। एक तो ये गलत करते हैं, ऊपर से हमसे झगड़ते हैं। पुलिस भी हमें ही फटकार लगाती है। जब तक इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती वे विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
...तो होगा बड़ा प्रदर्शन
ओम दलाल ने कहा कि शनिवार को सिटी एसएचओ बस स्टैंड में आए थे। उन्होंने दो दिन के भीतर निजी बस संचालक और उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं रोडवेज के ऊपरी अधिकारियों ने भी इस संबंध में सोमवार तक का समय मांगा है। सोमवार तक वे इंतजार करेंगे। यदि इस समयावधि में उपयुक्त कार्रवाई नहीं होती है तो मंगलवार को कर्मचारी बड़ा प्रदर्शन करेंगे। बसों के पहिये रोक दिए जाएंगे।
सोमवार को होगी कार्रवाई : टीआई
ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि मालिकों को अपनी बसों में छात्राओं और अन्य पात्रों को सुविधाएं देनी होंगी। शुक्रवार को निजी बस में हुए विवाद उनके संज्ञान में आया है। छात्राओं की भी शिकायत मिली है। सोमवार को इस मामले में कार्रवाई होगी।
जीएम बोले
उधर, रोडवेज के जीएम लेखराज ने कहा कि आरटीए और सिटी एसएचओ को मामले से अवगत करा दिया गया है। सिटी पुलिस ने शिकायत ले ली है। उक्त निजी बस की पहले भी शिकायतें मिली हैं। सोमवार से इन निजी बसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी।