{"_id":"59fe198f4f1c1b7a548baf21","slug":"51509824911-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की आवाज उठाता रहूंगा : राजकुमार सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की आवाज उठाता रहूंगा : राजकुमार सैनी
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि मुझे कुर्सी का लालच नहीं है। जनता की आवाज उठाने के लिए मैं दो बार कुर्सी छोड़ चुका हूं। जनता जब-जब मुझे कहेगी, मैं उनकी आवाज उठाता रहूंगा। उक्त बातें सांसद सैनी ने शनिवार को यहां गणपति धाम में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
सांसद ने शनिवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। दोपहर करीब एक बजे वे रोहतक-दिल्ली रोड स्थित गणपति धाम पहुंचे। यहां उन्होंने गणपति की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाया। उनके साथ गणपति धाम के प्रधान एवं पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, पार्षद जसबीर सैनी, सूबे सैनी आदि भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। सैनी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों सेे महात्मा ज्योतिबा फूले की पुण्य तिथि पर जींद में 26 नवंबर को होने वाले सम्मेलन में पहुंचने की भी अपील की।
पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि उन्होंने गणपति बप्पा के चरणों में शीश झुकाकर जनता की सेवा व भलाई की मन्नत मांगी है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सैनी ने कहा कि पिछले 60 साल तक कांग्रेस ने राज किया। इन्होंने बयानबाजी के अलावा जनता के हित में कोई काम नहीं किया। वह ऐसी व्यवस्था चाहते हैं जिससे समाज से भेदभाव को दूर किया जा सके और हर किसी को उनका हक मिले। आरक्षण संबंधी सवाल पर सैनी ने कहा कि जो नेता इस मुद्दे पर नहीं बोलते वे कुर्सी के लालची हैं। मगर वे जनता की आवाज उठाने के लिए दो बार कुर्सी छोड़ चुके हैं। वे जनता की आवाज उठा रहे हैं, जनता जो कहेगी वे वही करेंगे। इसके बाद सैनी सांसद राजकुमार सैनी नयागांव स्थित एक सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे।