फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   माल से भरा ट्रक लेकर चालक फरार

माल से भरा ट्रक लेकर चालक फरार

Sun, 13 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
माल से भरा ट्रक लेकर चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव रोहद स्थित पेयजल पैक करने वाली फैक्टरी के माल से भरे एक ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया है। फैक्टरी प्रबंधन ने चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। पुलिस ने भी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फैक्टरी के सहायक मैनेजर देशराज ने कहा है कि प्रमोद नाम का एक युवक उनकी कंपनी में ट्रक चालक है। बीती 10 अगस्त की रात को वह ट्रक में माल भरकर गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ। ट्रक में 1 लीटर पानी वाली बोतलों की 250 पेटी, 2 लीटर पानी की 75 पेटी व 600 एमएल सोडा की 124 पेटियां थी। इस माल को गाजियाबाद स्थित कंपनी के गोदाम में उतारना था। मगर प्रमोद गोदाम पर नहीं गया। अगले दिन 11 अगस्त को गोदाम से फोन आया कि माल नहीं पहुंचा है। इसके बाद प्रमोद के फोन पर कॉल की तो उसने कहा कि वह गाड़ी और माल वापस नहीं देगा, जो करना है कर लो। यह बात कहकर उसने फोन काट दिया और इसके बाद बात नहीं की।

उधर, आसौदा चौकी पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने कहा कि फैक्टरी अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। चालक के मोबाइल को ट्रेस कर उसकी लोकेशन सर्च की जाएगी। जल्द उसे गिरतार करके सामान बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


माल से भरा ट्रक लेकर ड्राइवर फरार
-सहायक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed