फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पावर कट से पहले उपभोक्ता को मैसेज भेजेगा बिजली निगम

पावर कट से पहले उपभोक्ता को मैसेज भेजेगा बिजली निगम

Thu, 10 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
पावर कट से पहले उपभोक्ता को मैसेज भेजेगा बिजली निगम
पावर कट से पहले उपभोक्ता को मैसेज भेजेगा बिजली निगम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बिजली विभाग अब पावर कट लगाने से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज भेजकर इसकी जानकारी देगा। ऊर्जा मित्र एप्लीकेशन के जरिए यह प्रक्रिया पूरी होगी। उपभोक्ताओं को पहले ही आगाह करने के लिए निगम अधिकारियों ने इस एप्लीकेशन में साढ़े दस हजार शहरी उपभोक्ताओं के नंबर भी फीड कर दिए हैं, बाकी पांच हजार को भी जल्द ही जोड़ दिया जाएगा। शहरी उपभोक्ताओं के बाद निगम अधिकारी ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी इस एप्लीकेशन से जोड़ेंगे। एप्लीकेशन से जुड़ने के लिए उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल नंबर निगम कार्यालय पहुंचकर अपडेट कराने होंगे। इसके बाद वो फॉल्ट या बिजली संबंधित किसी भी समस्या की ऑन लाइन भी इस एप के जरिए शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। निगम अधिकारी अगस्त माह के अंत तक सभी शहरी उपभोक्ताओं को इस एप्लीकेशन से जोड़ने का दावा कर रहे हैं।
बिजली के शेड्यूल व अन शेड्यूल पावर कटों की परेशानियां इन दिनों शहरवासी झेल रहे हैं। जानकारी के अभाव में उपभोक्ताओं को बिजली कट की समयावधि नहीं पता चल पाती। घंटों तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं के इन्वर्टर भी नाकारा साबित हो जाते हैं। वहीं, बिजली के इंतजार में बैठे उपभोक्ता निगम के शिकायत केंद्र में फोन घुमाते हैं, लेकिन इसकी कई दफा पुख्ता जानकारी यहां से नहीं मिल पाती। उपभोक्ताओं व निगम कर्मचारियों की माथापच्ची कम करने के लिए अब बिजली निगम ने ऊर्जा मित्र एप्लीकेशन का सहारा लिया है। यह एप निगम के साथ-साथ उपभोक्ताओं के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। चाहे शेड्यूल पावर कट हो या अनशैड्यूल दोनों ही स्थितियों में उपभोक्ता के मोबाइल पर इससे संबंधित मैसेज पहुंच जाएगा। इतना ही नहीं इस एप के जरिए शिकायत दर्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को समाधान के लिए निगम द्वारा किए जा रहे प्रयास की भी अपडेट मिल जाएगी। बाकायदा उपभोक्ता इसके जरिए हर समस्या के निराकरण के लिए निर्धारित समयावधि की जानकारी भी ले सकता है। जिले में पहली दफा निगम उपभोक्ताओं को देसी सुविधा देने जा रहा है। इसकी प्लानिंग तैयार कर काम भी शुरू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में केवल शहरी उपभोक्ताओं का डाटा एप से जोड़ा जाएगा और इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं का डाटा एप में फीड किया जाएगा। फिलहाल निगम अधिकारियों ने शहर के 65 फीसदी से अधिक उपभोक्ता का डाटा एप्लीकेशन में फीड कर दिया और अब पावर कट लगने से उपभोक्ताओं के पास मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सप्लाई बहाली के समय व एफआरटी की मिलेगी जानकारी
ऊर्जा मित्र एप्लीकेशन से जुड़े हुए उपभोक्ता के पास शेड्यूल या अनशेड्यूल पावर कट का मैसेज आने के साथ-साथ सप्लाई बहाल होने में लगने वाले समय की भी जानकारी मिल जाएगी। उपभोक्ता एप्लीकेशन में लॉग इन कर अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्र में भेजी गई एफआरटी (फॉल्ट रिमूविंग टीम) की जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। एफआरटी से संपर्क कर उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की बहाली का समय पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी फीडरों पर इस समय लग रहे चार घंट के शेड्यूल पावर कट
बिजली निगम शहर के सभी फीडरों पर इस समय चार घंटे के शेड्यूल पावर कट लग रहा है। इसमें सुबह व दोपहर को एक-एक घंटा व शाम के समय दो घंटे बिजली सप्लाई काटी जा रही है। इसका कारण इन फीडरों के लाइन लॉस 25 से 35 प्रतिशत के बीच होना है। ऐसे फीडरों पर 24 घंटे में से चार घंटे पावर कट लगाने का शेड्यूल हेड ऑफिस से निगम अधिकारियों के पास पिछले सप्ताह ही पहुंचा है। करीब दो माह पहले ही निगम ने सभी फीडरों को पावर कट मुक्त कर दिया था लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देशों के चलते फिर से शहर में पावर कटने लगने शुरू हो गए हैं। इस समह केवल वाटर वकर्स फीडर पर ही 24 घंटे बिजली सप्लाई छोड़ी जा रही है।

एप की शिकायतों की खुद एक्सईएन करेंगे मॉनीटरिंग
एप्लीकेशन पर दर्ज होने वाली ऑन लाइन शिकायतों के निपटान का खाका भी तैयार किया जा चुका है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में आने वाले फॉल्ट को ठीक करने के लिए इस समय आठ एफआरटी गठित हैं। ये टीमें एसडीओ की मार्फत एक्सईएन को रिपोर्ट कर रही हैं। सप्ताह में एक बार एक्सईएन इन टीमों की बैठक लेकर ऑन लाइन आई शिकायतों की मॉनीटरिंग भी करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों की लापरवाही पर वो विभागीय कार्रवाई भी अमल में ला सकते हैं।

उपभोक्ता करवाएं निगम कार्यालय पहुंचकर मोबाइल नंबर अपडेट : एसडीओ
एसडीओ विक्रम परमार ने बताया कि पहले शहरी और फिर ग्रामीण उपभोक्ताओं को ऊर्जा मित्र एप्लीकेशन से जोड़ा जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि वो निगम कार्यालय पहुंचकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं। एसडीओ विक्रम परमार ने बताया कि अगर कोई उपभोक्ता निगम के रिकॉर्ड में दर्ज अपना मोबाइल नंबर बदलवाना चाहता है तो वह भी इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए निगम कार्यालय पहुंचे। एसडीओ का कहना है कि इस एप्लीकेशन का फायदा उपभोक्ता को होगा और उन्हें समय रहते पावर कटों की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed