{"_id":"5951664b4f1c1be91e8b471d","slug":"51498506827-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-रात लगते हैं बिजली कट, कित जावां एसडीओ साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन-रात लगते हैं बिजली कट, कित जावां एसडीओ साहब
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
किला कालोनी के लोगों ने बिजली समस्या से परेशान होकर सोमवार को करीब 12 बजे कोसली रोड पर जाम लगा दिया। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगने की सूचना पर सिटी चौकी प्रभारी राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया कि जाम लगाने से समस्या का हल होने वाला नहीं है। अगर बिजली समस्या है तो बिजली निगम के कार्यालय में जाना चाहिए। जिस पर जाम लगा रहे लोगों ने कहा कि वहां उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
परेशान लोगों की समस्या पर सिटी इंचार्ज राजेश कुमार सभी को साथ लेकर बिजली निगम के कार्यालय पहुंचे। जहां पर एसडीओ उमेद को पुलिस अधिकारियों ने मौके पर बुलाया और लोगों की समस्या से अवगत करवाया। बिजली निगम के अधिकारी ने आश्वासन दिया कि एक घंटे बाद से बिजली सप्लाई नियमित हो जाएगी। जिस पर लोग अपने घर लौट गए। इससे पूर्व एसडीओ को लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि दिन-रात लगते हैं बिजली कट, कित जावां एसडीओ साहब।
जाम लगाना बन गया था मजबूरी
जाम लगाने वालों का कहना था कि पिछले कई दिनों से कालोनी में बिजली की भारी कमी बनी है। भीषण गर्मी के इस मौसम में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि बिजली की समस्या के संबंध में कई बार विभाग को सूचित किया गया। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। ऐसे मेें अधिकारियों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए जाम लगाने के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं था।
विज्ञापन
वाहनों की लगी लंबी कतार
कोसली रोड पर जाम लगने की वजह से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर के समय भारी उमस के चलते वाहन चालक करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। जिसके चलते वाहन चालक पसीने से तर-बतर नजर आए। जाम लगाने वाले लोगों का कहना था कि वे इस प्रकार की परेशानी दिन-रात झेल रहे हैं। इसलिए दोपहर के समय सड़क पर उतरे हैं।
वर्जन
कोसली रोड पर जाम लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पता चला कि बिजली समस्या को लेकर ऐसा किया गया है। जिस पर लोगों को समझाकर बिजली निगम कार्यालय में ले जाया गया, जहां पर उनकी समस्या से बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया। बिजली निगम अधिकारियों से मिलने आश्वासन से संतुष्ट होकर लोग अपने घर चले गए।
- राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।
वर्जन
किला कालोनी के पास तार टूटने के चलते समस्या पैदा हो गई थी। सोमवार सुबह 33केवी की नई लाइन चालू करने में पूरा स्टाफ लगा हुआ था, इसके चलते कुछ समय लग गया। लाइन चालू करते ही लोगों की समस्या को दूर कर दिया गया।
- उमेद सिंह, एसडीओ, सिटी झज्जर।