{"_id":"644c208b8108b213110e0fc4","slug":"450-crore-sanctioned-still-struggling-with-broken-road-jhjhar-news-c-17-1-136937-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 4.50 करोड़ मंजूर, फिर भी टूटी सड़क से जूझ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 4.50 करोड़ मंजूर, फिर भी टूटी सड़क से जूझ रहे
Sat, 29 Apr 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
बेरी/ झज्जर। ।धर्मनगरी बेरी से जहाजगढ़ जाने वाले 6.2 किलोमीटर लंबे मार्ग में गड्ढों की भरमार है। सरकार ने चार माह पूर्व सड़क के निर्माण के लिए करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी थी लेकिन आज तक धरातल पर नहीं आई है। जहाजगढ़ जाने वाली सड़क इतनी बदहाल हो चुकी हैं कि यहां वाहन चलाना मुश्किल ही नहीं, खतरनाक हो गया है। सड़कों पर बने ये गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। आए दिन यहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रात के समय यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं। इस कारण यहां से वाहन हिचकोले खाते या रेंगते हुए निकलते हैं। दुपहिया वाहन चालक काले ने बताया कि जहाजगढ़ तक की सड़क इतनी खराब है कि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों बड़ी सावधानी से गुजरना पड़ता है क्योंकि रोड के बीच बने गहरे गड्ढों के कारण वाहनों को नुकसान होने के साथ चालक के घायल होने की संभावना रहती है। ट्रक चालक अशोक कुमार ने बताया कि बेरी से जहाजगढ़ मार्ग पर सड़क पर हजारों गड्ढे बने हुए है। इस मार्ग से माल से भरी गाड़ी लेकर जाते है तो खतरा रहता है कि कहीं गाड़ी पलट ना जाए। इतने गहरे गड्ढे है कि कई बार गाड़ी के पार्टस भी टूट जाते है।
जहाजगढ़ मार्ग पर की खस्ता पिछले कई सालों से है लेकिन विभाग के अधिकारी भी टूटे मार्ग की कोई सुध नही ले रहा है। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
- नरेंद्र कुमार।
करीब 3 साल से बेरी से जहाजगढ़ मार्ग टूटा हुआ है। टूटी हुई सड़क को लेकर विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नही है। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को हादसे का डर रहता है। कई बार तो बारिश के समय में पानी भरने से गड्ढों का दुपहिया वाहन चालकों को पता नही चलने से गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते है।
- विक्की ।
गांव वजीरपुर में सड़क की हालत कई वर्षों से बहुत खराब है और बारिश में इस सड़क का हाल ऐसा है कि ग्रामीणों को पैदल चलना मुश्किल है और दोपहिया वाहन से आए दिन लोग गिरते रहते हैं। इस सड़क की समस्या के लिए स्थानीय लोग कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं।
- अनीता देवी।
बारिश के समय में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। हादसे का भय रहता है। विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
- राकेश कुमार।
वर्जन:
बेरी-जहाजगढ़ मार्ग की टूटी सड़क का मामला संज्ञान में है। विभाग की तरफ से सड़क के निर्माण के लिए टेंडर खोल दिया गया। सड़क करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। जल्द ही टेंडर हो जाएगा। टेंडर अलॉट होने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। आमजन व वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं होने दिया जाएगा।
- विकास बेनीवाल, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग।