फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   करवाचौथ की कथा सुन सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना की

करवाचौथ की कथा सुन सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना की

Sun, 28 Oct 2018 01:45 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
करवाचौथ की कथा सुन सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना की
झज्जर। करवाचौथ के पावन पर्व पर व्रतधारी महिलाओं ने दोपहर के समय करवाचौथ की कथा सुनकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। पंडित शिव औम भारद्वाज ने करवा चौथ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस पर्व में महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। शाम को छलनी से चांद के दर्शन करने के बाद अपने पति की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं।
विज्ञापन

पंडित शिव औम भारद्वाज ने करवा चौथ में छलनी, चांद और करवा का विशेष महत्व के बारे में बताया कि करवा चौथ में छलनी के पीछे एक पौराणिक कथा है। एक पतिव्रता स्त्री जिसका नाम वीरवती था, इसने विवाह के पहले साल करवाचौथ का व्रत रखा, लेकिन भूख के कारण इसकी हालत खराब होने लगी। भाईयों से बहन की यह स्थिति देखी नहीं जा रही थी। इसलिए चांद निकलने से पहले ही एक पेड़ की ओट में छलनी के पीछे दीप रखकर बहन से कहने लगे कि देखो चांद निकल आया है। बहन ने झूठा चांद देखकर व्रत खोल लिया। इससे वीरवती के पति की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पत्नी जब छलनी से अपने पति को देखती है तो उसके देखने अभिप्राय यह होता है कि मैंने अपने ह्दय के सभी विचारों व भावनाओं को छलनी में छानकर शुद्ध कर लिया है, जिससे मेरे मन के सभी दोष दूर हो चुके हैं और अब मेरे ह्दय में पूर्ण रूप से आपके प्रति सच्चा प्रेम ही शेष है। यही प्रेम में आपको समर्पित करती हूं और अपना व्रत पूर्ण करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed