फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कामनवेल्थ में गोल्ड पर निशाना लगाकर लौटी मनु भाकर का बहादुरगढ़ में किया गया स्वागत

कामनवेल्थ में गोल्ड पर निशाना लगाकर लौटी मनु भाकर का बहादुरगढ़ में किया गया स्वागत

Mon, 16 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
कामनवेल्थ में गोल्ड पर निशाना लगाकर लौटी मनु भाकर का बहादुरगढ़ में किया गया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल-2018 में भारत को निशानेबाजी में गोल्ड मेडल दिलाने वाली झज्जर जिले की बेटी मनु भाकर का रविवार को बहादुरगढ़ पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। मनु के माता-पिता भी उनके साथ थे।
जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सतीश छिक्कारा के ऑफिस में खेल प्रेमी ग्रामीणों, विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने खिलाड़ी मनु भाकर व उनके माता-पिता का फूल मालाओं से स्वागत किया। रविवार को ही दिल्ली से मनु भाकर अपने माता-पिता के साथ कार से बहादुरगढ़ पहुंची। उनके पिता स्वयं कार ड्राइव कर उन्हें समारोह स्थल तक लेकर पहुंचे। यहां जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सतीश छिक्कारा ने मनु भाकर को फूलों का गुलदस्ता और गदा भेंट की।
विज्ञापन

निशानेबाजी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में डेढ़ माह में लगातार सात गोल्ड जीतकर छाई मनु भाकर ने बेटियों को शिक्षा, खेलों व अन्य स्पर्धाओं में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने दुआओं और आशीर्वाद के लिए देशवासियों का शुक्रिया भी किया। मनु ने कहा कि लड़कियों के लिए निशानेबाजी में कॅरियर बनाना असंभव नहीं है। राज्य सरकार को झज्जर जिले में भी निशानेबाजी के खेल को बढ़ावा देने के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामनवेल्थ गोल्ड मेडल विजेता मनु भाकर ने अपनी जीत का श्रेय परिवार व कोच के अथक सहयोग, खेल प्रशंसकों और आमजन की दुआओं को दिया। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य कोरिया में होने वाले वर्ल्ड कप में फिर से देश के नाम गोल्ड दिलाना है। इसके लिए वह और कड़ी मेहनत करेंगी। मनु की मां सुमेधा व पिता रामकिशन ने कहा कि बेटी ने गोल्ड जीतकर देश की झोली में डालने का वादा किया था और उसको पूरा किया है। इस जीत से हर बेटी का मान बढ़ा है। उन्होंने अन्य बेटियों को भी शिक्षा, खेलों व अन्य प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मां सुमेधा ने कहा कि बेटियां इसी तरह से आगे बढ़ती रहे और देश की झोली में पदक डालकर देश का नाम रोशन करती रहे।

मनु का स्वागत करने वालों में नगर परिषद चेयरपर्सन के प्रतिनिधि संदीप राठी, वाइस चेयरमैन विनोद कुमार, पार्षद सत्यप्रकाश छिक्कारा, प्रवीण छिल्लर, रामफूल चौधरी, अनूप सिंह छिल्लर, सुरेंद्र आर्य, मास्टर पुरुषोत्तम, सतपाल, महाबीर, राज सिंह समेत अन्य गण्यमानजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed