{"_id":"5aad77204f1c1bb6758b5fa1","slug":"41521317664-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागों से कर्मचारियों की कमी होगी दूर, प्रशासन ने सरकार से मांगे 250 क्लर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों से कर्मचारियों की कमी होगी दूर, प्रशासन ने सरकार से मांगे 250 क्लर्क
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने सरकार से जिले के लिए मांगे 250 क्लर्क
चरखी दादरी।
चरखी दादरी जिले में कर्मचारियों की कमी जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने इस संबंध में डिमांड सरकार को भेज दी है। प्रशासन का तर्क है कि स्वीकृति मिलने के बाद इन क्लर्कों की नियुक्ति जरूरत मुताबिक विभागों में कर दी जाएगी। जिले में क्लर्क कब तक अपना पद संभालेंगे इसकी अभी प्रशासन के पास कोई पुष्टि नहीं है। अमर उजाला ने जिले में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी को अपने-अपने अलग-अलग संस्करणों में प्रमुखता से उठाया था।
चरखी दादरी को जिले का दर्जा मिले करीब डेढ़ साल का सम बीत चुका है लेकिन सरकार अब तक सभी विभाग के कार्यालय खोलने व अधिकारियों- कर्मचारियों की कमी को पूरा करने में कामयाब नहीं हो पाई है। इसका सीधे तौर पर असर जिले के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। उपायुक्त कार्यालय में ही 90 फीसदी पद खाली पड़े हैं जबकि आधा दर्जन से अधिक विभागों के कार्यालय तक नहीं शुरू हो पाए हैं। इनके अलावा जो विभाग इस समय वर्किंग में हैं उनमें भी कर्मचारियों का भारी टोटा है।
ज्यादातर विभागों में कर्मचारियों की कमी का असर नियमित कामकाज के साथ-साथ विकास कार्यों व मुख्यमंत्री कष्ट निवारण सेल के जरिए आने वाली शिकायतों के समाधान पर पड़ रहा है। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में इस समय पद खाली पड़े हैं जबकि कुछ विभाग ऐसे हैं जिनमें अब तक सरकार द्वारा पद ही स्वीकृत नहीं किए गए हैं। जिला प्रशासन ने इन विभागों में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए अब सरकार से हाल ही में ज्वाइनिंग करने वाले क्लर्क मांगे हैं। उपायुक्त अपनी डिमांड लिखित रूप में सरकार को भेजने के साथ-साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी यह मांग उठा चुके हैं। उपायुक्त का कहना है कि डिमांड के मुताबिक अगर क्लर्क जिले केे मिलते हैं तो विभागीय कामकाज में काफी तेजी आएगी। उन्होंने बताया सरकार द्वारा डिमांड स्वीकृत करने के बाद इन क्लर्कों की तैनाती अलग-अलग विभागों में की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन::
प्रशासन ने अपनी डिमांड सरकार के पास भेज दी है। हमने जिले के लिए 250 क्लर्क मांगें हैं। सरकार की स्वीकृति मिलने और क्लर्कों के ज्वाइन करने के बाद इन्हें अलग-अलग विभागों में तैनात किया जाएगा।
अजय सिंह तोमर, उपायुक्त, चरखी दादरी