फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला की सूझबूझ से पकड़ा गया नाबालिग ठग

महिला की सूझबूझ से पकड़ा गया नाबालिग ठग

Thu, 31 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
महिला की सूझबूझ से पकड़ा गया नाबालिग ठग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
छह महीने पहले ठगी का शिकार हुई महिला ने एक दूसरी महिला को ठगी का शिकार होते बचाने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं महिला ने सूझबूझ के चलते मजबूरी का बहाना बनाकर लोगों को ठगने वाले किशोर को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, उक्त किशोर की निशानदेही पर कई वारदातें सुलझने की संभावना है।
माया विहार निवासी पूनम ने बताया कि करीब छह महीने पहले उसके साथ ठगी की वारदात हुई थी। पुलिस तो उक्त आरोपी को पकड़ नहीं पाई, लेकिन उसने सोच लिया था कि आरोपी कभी उसके सामने आया तो वह उसे पहचानकर पकड़ लेगी।
विज्ञापन

पूनम ने बताया कि मंगलवार को एक किशोर बहादुरगढ़ के बस अड्डा परिसर में एक महिला यात्री को कागजों की गड्डी दिखाकर बातों में उलझा रहा था। जबकि एक महिला उससे पीछा छुड़ाने का प्रयास करती रही, लेकिन किशोर नहीं मान रहा था। जिसे उसने पहचान लिया और पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर भीड़ ने किशोर को काबू कर लिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। किशोर की पहचान 15 वर्षीय निवासी सावदा दिल्ली के तौर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने पहले पूनम के साथ हुई थी वारदात
पूनम का गांव सांखोल में ब्यूटी पार्लर है। करीब छह महीने पहले सामान खरीदने के लिए वह बहादुरगढ़ के मेन बाजार में जा रही थी। जब वह पकोड़ा चौक पर पहुंची तो एक किशोर ने उनको रोक कर मदद की गुहार लगाई थी। उक्त किशोर ने कहा कि वह रोहतक मेंकाम करता था। मालिक ने मारपीट कर उसे नौकरी से निकाल दिया। अब वह रोहतक से पैदल बहादुरगढ़ आया है। अपने घर (दिल्ली) जाने के लिए उसके पास किराया नहीं है। पूनम को उक्त किशोर की हालत देखकर दया आ गई और उसे खाने-पीने एवं घर जाने के लिए 400 रुपये दे दिए। बकौल पूनम, तभी उक्त किशोर के पास एक युवक आ गया। इसके बाद उन्होंने एक रुमाल निकाला। दो-तीन घंटे बाद उसे होश आया तो वह काफी दूर सिविल अस्पताल के पार्क में थी। उसके बैग से रुपये, मोबाइल व आभूषण गायब थे। इसके बाद वह अपने पति के साथ सिटी थाने में गई और पुलिस से उक्त किशोर और उसके साथियों को तलाशने की गुहार लगाई। मगर छह महीने तक भी पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पाई। पूनम ने कहा कि यह किशोर अपने घर के पास किसी स्वर्णकार को गहने बेचता है। पुलिस इससे पूछताछ कर पूरे गिरोेह का पर्दाफाश करे।


पुलिस बोली
उधर, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। किशोर से पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर अन्य वारदातों को सुलझाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

- मजबूरी का बहाना बनाकर करता था लोगों से ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed