{"_id":"68570ee69a847e5a9c0739ee","slug":"36-thousand-rupees-cheated-case-registered-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-123143-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 36 हजार रुपये की ठगी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 36 हजार रुपये की ठगी, मामला दर्ज
Sun, 22 Jun 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। करनाल के कर्ण विहार हाल पुलिस लाइन झज्जर निवासी ग्रुप-डी कर्मचारी के साथ 36 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा भुसाल ने बताया कि वह पुलिस विभाग में ग्रुप-डी में नौकरी करता है। दो जून को उसके मोबाइल नंबर पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया। कहा गया कि वह उसका दोस्त बोल रहा है। उसने उसके पास 20 हजार रुपये व 40 हजार रुपये गलती से भेज दिए हैं। वह उसके पैसे वापिस भेज दे।
इसके बाद उसने तुरंत अपने बैंक खाते से 36 हजार रुपये वापिस भेज दिए। इसके बाद उसने अपना बैंक खाता चैक किया तो उसे पता चला कि उसके पास कोई भी रुपये नहीं आए थे। इसके बाद उसे शक हुआ कि उसके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके उसके 36 हजार रुपये ठग लिए हैं।