फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   35 kg drug ganja worth Rs 3.5 lakh found in car Jhajjar police arrested two smugglers

कार में मिला 3.5 लाख का गांजा: झज्जर पुलिस ने पकड़े दो तस्कर, 35 किलो नशे की खेप बरामद

Tue, 07 Jan 2025 12:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 07 Jan 2025 12:07 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक कार में 35 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
35 kg drug ganja worth Rs 3.5 lakh found in car Jhajjar police arrested two smugglers
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रेवाड़ी-झज्जर रोड पर एक गाड़ी में गांजा सहित पुलिस ने दो नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 35 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया है। नशे की खेप की कीमत तीन लाख 50 हजार आंकी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अशोक उर्फ छोटू नरेला और संदीप निवासी खरक रोहतक दोनों मिलकर गांजा की तस्करी करते हैं। वह अपनी गाड़ी में गांजा लेकर रेवाड़ी से झज्जर की तरफ जाएंगे। सूचना पाकर पुलिस ने कुलाना चौक रेवाड़ी झज्जर रोड पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद रेवाड़ी की तरफ से एक स्लेटी रंग की दिल्ली नंबर की कार आती हुई दिखाई दी, पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया। उसमें दो लोग सवार थे।
विज्ञापन


ड्राइवर सीट पर बैठे शख्स ने अपना नाम पता अशोक उर्फ छोटू निवासी गांव पनसिहा थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा बिहार हाल निवासी विशाल बाग नजदीक शिव मंदिर नरेला दिल्ली और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संदीप निवासी गांव खरक जाटाण जिला रोहतक बताया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डिग्गी से दो प्लास्टिक कट्टे मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था। सफेद रंग के कट्टे मे 21 किलो 250 ग्राम गांजा व हरे रंग के कट्टे मे 14 किलो 100 ग्राम गांजा कुल वजन 35 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed