फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   धूप खिलने पर अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ा

धूप खिलने पर अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ा

Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
धूप खिलने पर अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में वीरवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया।
बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। मौसम लगातार बदलता रहा है। दिन के समय हल्के बादल छाए रहे। थोड़े समय के लिए धूप भी खिली। दिन के समय अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बुधवार को अधिकतम 21 व न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया था। इस प्रकार अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ा है और न्यूनतम तापमान दो डिग्री घटा है। मौसम में आ रहे बदलाव से किसानों में चिंता बनी हुई है। किसान ओलावृष्टि की आशंका से चिंतित हैं। किसानों का मानना है कि अब तो मौसम के साफ रहने में ही ज्यादा फायदा है क्योंकि इस मौसम में ओलावृष्टि होने की ज्यादा संभावना बनी रहती है जिससे फसलों में नुकसान होना स्वाभाविक है। जिले में सरसों की खेती अब पकाव की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed