{"_id":"5c0c29e2bdec2241b842f063","slug":"31544301026-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"602 ग्राम अफीम के साथ तस्करी का एक आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
602 ग्राम अफीम के साथ तस्करी का एक आरोपी काबू
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ अफीम के साथ तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि अफीम के साथ गांव काशी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी दुलार पुत्र नोनी को थाना साल्हावास एरिया से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।
उन्होंने बताया कि सीआईए में तैनात उप निरीक्षक रामजस के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गांव मातनहेल के एरिया में खुफिया तौर पर मुस्तैदी के साथ गश्त पर तैनात थी। गांव साल्हावास की तरफ से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा तो शक के बिनाह पर उक्त व्यक्ति को काबू किया गया। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके के कब्जे से अफीम बरामद की गई। बरामद अफीम का वजन किया गया तो 602 ग्राम हुआ।
आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में मामला दर्ज किया गया। आरोपी अफीम को बेचने की फिराक में बदायूं से गांव मातनहेल क्षेत्र में आया था। जो पुलिस की मुस्तैदी के चलते पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।