फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बेरी मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

बेरी मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

Wed, 21 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
बेरी मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर/बेरी।
जन आस्था के केंद्र मां भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी में नवरात्र मेला के चलते दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पर पहुंचने लगे हैं। नवरात्रों में जिला झज्जर के बेरी कस्बा में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के मध्येनजर झज्जर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। बेरी मेला क्षेत्र को अलग अलग सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में अलग अलग सुरक्षा प्रबंधों के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

एएसपी के हाथ में सुरक्षा कमान
झज्जर के एएसपी शशांक कुमार सावन को पूरे मेला क्षेत्र का सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। डीएसपी मुख्यालय झज्जर हंसराज, डीएसपी बहादुरगढ़ भगतराम, डीएसपी झज्जर अजमेर सिंह तथा डीएसपी भारती डबास भी मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने के लिए मौजूद रहेंगे। मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से अंदर व बाहर वाले मंदिर में आने जाने के लिए जगह-जगह बैरिगेटिंग की गई है।
विज्ञापन

मेला के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए तीन अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है । झज्जर, जहाजगढ़, दुबलधन तथा रिटोली कबूलपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए स्टेडियम के पास खाली ग्राउंड में पार्किंग बनाई गई है। गांव डीघल व गोच्छी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बेरी में गोच्छी रोड़ पर बने हर्बल पार्क के आसपास खाली जमीन पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गांव दुजाना की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बेरी दुजाना रोड़ पर पुलिस नाका के पास खाली जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरी मेला क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा शराब के ठेके बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। 23 मार्च की शाम पांच से 25 मार्च की शाम पांच बजे तक बेरी में स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर की परिधि के 500 मीटर के दायरे में कोई भी शराब का ठेका खोलने की इजाजत नहीं होगी। यदि कोई शराब का ठेका खुला पाया जाएगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेले की सुरक्षा के लिए एएसपी शशांक कुमार सावन को ओवरऑल नियुक्त किया गया है। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed