{"_id":"5ab1613d4f1c1b8c778b6c7f","slug":"31521574205-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव के लिए नामांकन आज से
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बार चुनाव के लिए नामांकन आज से
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। जिला कार्यकारिणी के पांच पदों के चुनाव के लिए यह प्रक्रिया आगामी दो दिन तक चलेगी। चुनाव प्रक्रिया प्रधान, उपप्रधान, सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी व कोषाध्यक्ष पद के लिए होगी।
चुनाव आयोग चेयरमैन अधिवक्ता ओमप्रकाश कलाली व सदस्य ओमप्रकाश पंवार व पवन बंसल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 21 व 22 मार्च को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। 22 मार्च को दोपहर तीन बजे नामांकन फार्मों की जांच की जाएगी जबकि 23 मार्च को तीन बजे तक नामांकन करने वाले उम्मीदवार अपना फार्म वापिस ले सकता है। छह अप्रैल को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी और इसके बाद विजेता उम्मीदवारों का नाम घोषित किया जाएगा।