फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विकास बराला पर अपहरण की धारा लगाकर गिरफ्तार करें पुलिस : जून

विकास बराला पर अपहरण की धारा लगाकर गिरफ्तार करें पुलिस : जून

Tue, 08 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
विकास बराला पर अपहरण की धारा लगाकर गिरफ्तार करें पुलिस : जून
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
कांग्रेस ने चंडीगढ़ में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला और उसके साथी द्वारा लड़की के साथ की छेड़छाड़ की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस घटना ने भाजपा सरकार के बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, महिला सशक्तीकरण के दावों की पोल खोलकर रख दी है। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लेकर हरियाणा भाजपा के आला नेता पीड़ित लड़की की मदद करने की बजाय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नेता सुभाष बराला के समर्थन में बयानबाजी करके अप्रत्यक्ष रूप से विकास बराला का बचाव करने में लगे हुए है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा पुलिस पर बनाए गए दबाव के कारण मात्र ढ़ाई घंटे में गैर जमानती धाराएं हटाकर पुलिस ने कमजोर धाराएं लगा दी। इसके चलते आरोपी को तुरंत जमानत मिल गई। पूरे घटनाक्रम से प्रदेश की बेटियों के मन में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन

जून ने कहा कि मुख्यमंत्री को उनकी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के पुत्र द्वारा लड़की के साथ की गई छेड़छाड़ की घटना पर आरोपियों का बचाव करने की बजाय आला पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश देने चाहिए थे। ताकि छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास करने के मामले में विकास बराला व उसके साथी पर अपहरण व अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed